Breaking News

छात्रावास की बालिकाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया

रतलाम

20/Aug/2025

एकलव्य बालिका छात्रावास बाजना की बालिकाओं के बीमार होने की सूचना मिलते ही तत्काल कलेक्टर राजेश बाथम ने सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलासरे एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह को उपचार की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि एकलव्य बालिका छात्रावास बाजना मे 10-15 साल की बालिकाओं को सर्दीखांसीबुखार के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में 22 बालिकाओं को भर्ती कर लक्षण के आधार पर उपचार किया गया। जिसमें हाई ग्रेड फीवर(बुखार) के कारण 9 बालिकाओं को मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गयाउनका उपचार किया जा रहा है

सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरेएस डी एम मनीष जैनमेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर जीवन चौहान मेडिकल स्पेशलिस्टएम डी पेडियाट्रिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर अटल चौधरीएपिडेमियोलॉजीस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल मौके पर पहुंचेजिला रतलाम की टीम ने उपस्थित होकर सभी बालिकाओं का हेल्थ चेकअप एवं उपचार किया। प्राइमरी लेवल पर बीएमओ डॉक्टर जितेंद्र जायसवालडॉक्टर संजीव कुमार वर्माडॉ. पवन कुमावत द्वारा आवश्यक उपचार किया गया।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …