Breaking News

व्यापम परीक्षा में फर्जी तरीके से पास हुए आरक्षक को सात साल की सजा

मंदसौर

23 /07 /20 23 

राजेंद्र दायमा ब्यूरो रिपोर्ट 
मन्दसौर आरोपी आरक्षक शहर कोतवाली थाने में पदस्थ था। मामला साल 2012 का है। अपनी जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाकर पास हुए मंदसौर कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र टांक को व्यापम के एक मामले में न्यायालय ने सात साल की सजा सुनाई है। नवम अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश सीबीआई (व्यापम प्रकरण) भोपाल ने आरक्षक जितेंद्र पिता नागेश्वर टांक निवासी थाना दलौदा को सात साल की सजा सुनाई। थाना एसटीएफ भोपाल के अपराध क्रमांक 55/ 2021 में यह फैसला सुनाया गया है। केस की विवेचना के बाद भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत ये निर्णय लिया गया। मामला पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2012 से जुड़ा है। इसमें आरोपी जितेंद्र टांक द्वारा छल, कूटरचित दस्तावेज का उपयोग करने, मान्यता प्राप्त परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने व किसी अज्ञात को अपनी जगह परीक्षा में बैठाकर षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है। बता दें कि मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल द्वारा 30 सितंबर 2012 को आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें आरोपी जितेंद्र का आरक्षक के तौर पर चयन हुआ था। एसटीएफ मुख्यालय भोपाल को व्यक्ति के संबंध में अनुचित रूप से चयन होने के संबंध में शिकायत भी मिली थी। शिकायत पर इसकी ओएमआर शीट और रासा शीट जब्त की गई थी। अंगूठे के चिह्न, हाथ की लिखावट के सैंपल एक्सपर्ट को भेजे गए थे। जांच में पाया कि परीक्षा की ओएमआर शीट की लिखावट, अंगूठे के चिह्न आरोपी के नहीं हैं। इस आधार पर निरीक्षक ममता कामले ने जांच प्रतिवेदन एसटीएफ एसपी को भेजा था, जिसके बाद एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच में पाया गया कि आरोपी जितेंद्र का परीक्षा केंद्र साईं श्री एकेडमी, साईं परिसर रत्नपुरी रतलाम था। परीक्षा में खुद शामिल न होकर किसी अन्य को बैठाकर परीक्षा में पास हुआ था। तमाम सबूतों के आधार पर नवम अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश सीबीआई नीतिराज सिंह सिसौदिया ने फेसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी जितेंद्र टांक को विभिन्न धाराओं में सात साल की सजा सुनाई है।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …