Breaking News

शा. बालक उ. मा. वि. नागदा में एन.सी.सी दिवस उत्साह पूर्वक प्लास्टिक मुक्त भारत जागरूकता रैली के साथ मनाया गया

उज्जैन 

25/Nov/2024

शा. बालक उ.मा. विद्यालय नागदा में 77 वां एन.सी.सी दिवस एन.सी.सी अधिकारी डॉ.रीता माहेश्वरी के नेतृत्व में उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर एन.सी.सी अधिकारी डॉ.रीता माहेश्वरी ने नवीन सोच के साथ एन.सी.सी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के ही सीनियर कैडेट कैलाश गुर्जर से एन.सी.सी ध्वज को फहरवाया गया। इसके पश्चात समस्त कैडेट्स द्वारा एनसीसी ध्वज को सलामी देते हुए एन.सी.सी गान गाया गया तथा 21 म. प्र.बी.एन. एन.सी.सी रतलाम के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली को हरी झंडी शाला की प्राचार्य प्रतिभा बोराल द्वारा दी गई। प्लास्टिक मुक्त भारत के नारों के साथ रैली शहर के विभिन्न व्यस्तम मार्गो से होकर गुजरी। जिसका स्वागत नागदा शहर की जनता द्वारा कैडेट्स को सलामी देकर किया गया। इस अवसर पर कर्नल संदीप अहलावत,क्षेत्र के विधायक डॉ.तेज बहादुर सिंह चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओ.पी,गेहलोत उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा,मण्डल अध्यक्ष सी.एम अतुल, शा. कन्या जन भागीदारी अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाह, द्वारा विद्यालय के समस्त एन.सी.सी कैडेट्स को एन.सी.सी डे पर बधाइयां एवं शुभकामनाए दी गई समस्त कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स का उत्साह एवं सहभागिता सराहनीय रही

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …