Breaking News

पुलिस ने डोडाचुरा परिवहन करते तस्कर को किया गिरफ्तार 40 किलोग्राम डोडाचूरा सहित बोलेरो वाहन जप्त

रतलाम

25/Nov/2024

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था जो इसी तारत्मय मे थाना प्रभारी कालुखेडा के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये नवेली फंटा भाटखेडा से आरोपी सुनिल पिता पृथ्वीराज पाटिदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमिलया को मय बोलेरो वाहन के पकडा तथा तलाशी लेते वाहन मे 40 किलो ग्राम डोडाचुरा भरा हुआ मिला । जिसकी पहचान व तोल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी सुनिल पाटिदार से डोडाचुरा व वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । बाद आरोपी सुनिल पाटिदार के विरुद्ध थाना कालुखेडा पर अप क्र 182/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण मे आरोपी सुनिल पाटिदार से जप्त मादक पदार्थ के संबध मे पुछताछ जारी है । जो आज दिनांक को आरोपी का न्यायालय से पी.आर.लेकर कार्यवाही की जावेगी ।

Check Also

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का म.प्र. आगमन, उत्साह-उमंग बढ़ाने वाला होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, पिछले 24 घंटे में उज्‍जैन जिले में औसत 4.4 मि.मी. वर्षा दर्ज, सैलाना में गौवंश हत्या प्रकरण का खुलासा, ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती …