Breaking News

सैलाना मे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं का किया सम्मान

सैलाना मे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं का किया सम्मान

रतलाम

3/Oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर मे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अंतर्गत जागरूकता सप्ताह में द्वितीय दिवस की गतिविधि अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिंहा, परियोजना अधिकारी रविन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में सैलाना परियोजना अंतर्गत बालिकाओं का सम्मान किया गया। कौशल विकास जागरूकता अंतर्गत उन्हें समझाया गया। इसके साथ ही विज़िट अंतर्गत ग्राम पंचायत भीलों की खेड़ी, नगर परिषद सैलाना का भ्रमण करवाया गया। वहाँ नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा विस्तार से कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया। सैलाना जनपद पंचायत सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय की उपस्थित मे सम्पूर्ण जानकारी बालिकाओ को दी गई। वही कार्यक्रम में कन्या पूजन भीलो की खेड़ी सरपंच हेमंत डामोर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपा चौधरी पर्यवेक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैलाना परिक्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …