Breaking News

सैलाना में ऐतिहासिक रैली के साथ भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल ने किया नामांकन दाखिल

रतलाम,

30/Oct/2023

सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संगीता चारेल ने सोमवार को ऐतिहासिक रैली के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, वरिष्ठ नेता मोती निनामा, नारायण मईड़ा, शैतानसिंह पटेल, विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडियार, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी करणसिंह परमार सहित प्रदेश, जिला, मण्डल, मोर्चा एंव प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी चारेल की रैली में असंख्य महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रैली सैलाना के प्रमुख मार्गों से होती हुई निर्वाचन कार्यालय पहुंची। रैली में कार्यकर्ता मांदल की थाप पर आकर्षक नृत्य के साथ आकर्षण का केन्द्र रहे। नामांकन दाखिले से पूर्व उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सैलाना क्षेत्र के विकास के चौतरफा कार्य किए है। नामांकन रैली में उपस्थित विशाल जन समुदाय इस बात का परिचायक है कि इस बार प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और सैलाना क्षेत्र भी भाजपा को आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से अपने प्रत्याशी को विजयी बनाएगा। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि जिले की पांचों सीटों पर इस बार भाजपा जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में पांचवी बार भाजपा की सरकार बनेगी। अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा की जीत का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास में वे कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस की डेढ़ साल की सरकार ने जनहित की योजनाएं बन्द कर दी थी और क्षेत्र को उसका काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार सैलाना क्षेत्र में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम का संचालन हरीश ठक्कर ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़ ने माना।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …