Breaking News

जनसुनवाई में 74 आवेदन पर हुई सुनवाई, राहत राशि प्राप्त न करने वाले शेष किसानों की सूची कारण सहित ग्राम पंचायत की सूचना पटल पर चस्पा,

रतलाम 

19/Nov/2025

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 74 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

आवेदक पूजा पति स्व. राहुल मुनिया निवासी ग्राम भोजपुरा तहसील सैलाना ने आवेदन दिया कि मेरे पति स्व. राहुल मुनिया, जो रतलाम में टेंट हाउस पर मजदूरी करते थे, 16मई को घर लौटते समय सागोद रोड स्थित काला गौरा भैरूजी मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना में निधन हो गया। मेरे पति परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मेरे दो छोटे बच्चे हैं जिनकी उम्र 4 वर्ष एवं 2 वर्ष है। वर्तमान में परिवार के भरण-पोषण में अत्यंत कठिनाई हो रही है। आर्थिक सहायता हेतु आवेदक ने आवेदन दिया। निराकरण हेतु तहसीलदार सैलाना को निर्देशित किया गया। आवेदक श्रीमती राजुबाई निवासी ग्राम रत्तागढ़खेडा ने आवेदन दिया कि ग्राम पंचायत रत्तागढ़खेड़ा में रामदेवजी के मंदिर से सातरूण्डा चौराहे तक नल-जल योजना के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान तोड़ दिया गया है। जिसके कारण ग्रामवासियों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कार्यवाही हेतु ई ई पी डब्ल्यू डी को निर्देशित किया गया।

आवेदक कांतिलाल पिता सुखराम निवासी ग्राम पिपलिया तहसील आलोट ने आवेदन देते हुए बताया कि मेरे द्वारा अतिथि शिक्षक पद हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था। प्राथमिक विद्यालय बिलावली में 60.2 अंक वाले अपात्र अभ्यर्थी को राजनीतिक दबाव में नियुक्त किया गया है, जबकि मेरे अंक 186.40 हैं। पूर्व में मैंने संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत प्रस्तुत की थी, परंतु अपात्र अभ्यर्थी को पुनः नियुक्त कर दिया गया। निराकरण हेतु डीईओ रतलाम को निर्देशित किया गया। आवेदक मोहम्मद उस्मान पिता निजामुद्दीन निवासी भाटो का वास रतलाम ने आवेदन दिया कि मेरी कृषि भूमि ग्राम बरबड़, तहसील रतलाम मेरे नाम दर्ज है। पड़ोसी द्वारा कब्जे की कोशिश के कारण मैंने 06 अप्रैल को भूमि नप्ती हेतु आवेदन किया था, परंतु छह माह बीतने बाद भी नप्ती नहीं हुई है। पटवारी द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा हैं। निराकरण हेतु तहसीलदार शहर रतलाम को निर्देशित किया गया।

रतलाम 

19/Nov/2025

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सोयाबीन की फसल के लिए जिला रतलाम के 1,95,652 किसानों को राशि 175,97,63,812 रुपए का वितरण प्रभावित किसानों के बैंक खातों में किया जा चुका है।  उक्त कार्य को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाए रखने हेतु प्रारंभ में चिन्हित किसानों की सूची बनाई गई थी जिसे ग्राम पंचायतों पर चस्पा कर दिया गया था। इसी क्रम में राहत वितरण प्राप्त किसानों की जानकारी के साथ साथ ऐसे कृषक जिनका भुगतान उनके उपलब्ध नहीं होने, या उनके द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाने से शेष है वह भी नवीन सूची से पंचायतों में चस्पा करवा दिए गए हैं। इसके पश्चात शेष ऐसे किसानों की सूची समस्त ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर कारण सहित चस्पा की जाकर मुनादी के माध्यम से सूचित किया गया है, ऐसे किसान अपना बैंक खाता संबंधित पटवारी या तहसील कार्यालय में देकर अपनी राहत राशि प्राप्त कर सकते है।

Check Also

अवैध मदिरा विक्रय तथा विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही-जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा गया 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभांश का चैक-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक-पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आएं 28 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-जनसुनवाई में 105 आवेदन पर हुई सुनवाई

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के आदेशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डा …