Breaking News

बंगाल में अत्याचारों के खिलाफ भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन,

रतलाम,

01/Mar/2024,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर 1 मार्च को रतलाम में जिला भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोध में होगा। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के निर्देश पर सभी जिलों एवं शहरों में प्रदर्शन किए जाएंगे। रतलाम में जिला पंचायत के बाहर न्यायालय चौराहा पर 1 मार्च को दोपहर 12 से 1 बजे तक जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन होगा। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया है।

 

 

Check Also

ग्राम पंचायत सुजलाना की और से देश वासियो व रतलाम एवं गांव की जनता को स्वतंत्रता दिवस रक्षा बंधन एवं जन्मा अष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं

🔊 Listen to this रतलाम ग्राम पंचायत सुजलाना की और से देश वासियो व रतलाम …