Breaking News

फल व्यवसायी अपनी दुकान के अन्दर ही व्यवसाय करें अन्यथा होगी चालानी कार्यवाही-प्रहलाद पटेल,

रतलाम,

16/Dec/2024,

रतलाम नगर को पूर्णतः स्वच्छ बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा सफाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण अनवरत् जारी है जिसके तहत 15 दिसम्बर रविवार को हरमाला रोड सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर सफाई कार्य हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हरमाला रोड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान फल विक्रेतओं द्वारा अपनी दुकान के बाहर व ठेले पर फल रखकर व्यवसाय करते पाये जाने पर महापौर प्रहलाद पटेल ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे अपना व्यवसाय दुकान के अन्दर ही करना सुनिश्चित् अन्यथा सोमवार से जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी उन्होने दुकानदारों से कहा कि दुकान के बाहर व ठेले पर सामान रखकर व्यवसाय करने से यातायात बाधिक होता है जिससे दुर्घटना की संभावना तो बनती है साथ ही नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी। कार्य में लापरवाही बररतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन/सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाही की जायेगी महापौर प्रहलाद पटेल ने निरीक्षण के दौरान नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे यहां-वंहा ना डालते हुए गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले। उन्होने कहा कि स्वच्छता हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे भी स्वच्छता में अपना अमूल्य योगदान देवें।

 

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …