Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि विभाग एवं नापतोल विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है देखिए पुरी खबर,

रतलाम,

07/Nov/2023,

त्योहार के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध और सही मात्रा में समान मिले खाद्य एवं औषधि विभाग और नापतोल विभाग की संयुक्त कार्यवाही-
कलेक्टर भास्कर लक्षकार के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि विभाग एवं नापतोल विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की जा रही है मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई नापतोल सहायक नियंत्रक नसीमुद्दीन खान द्वारा मयंक ट्रेडिंग कंपनी कस्तूरबा नगर, जेएमडी स्वीट एंड नमकीन सैलाना रोड, बी मार्ट नामली पर सभी व्यापारियों के विरुद्ध पैकेजों पर सही तरीके से घोषणाएं अंकित नहीं होने के कारण पंचनामा तैयार कर सभी पेकेटों को जप्त किया गया इसके बाद अमला नरसिंह मावा भट्टी नामली एवं दूध गंगा डेरी मावा भट्टी नामली से एक टन का इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 30 किलो का इलेक्ट्रॉनिक कांटा बिना सील और सत्यापन के पाए जाने पर पंचनामा बनाकर जप्त किया गया वहीं खाद्य एवं औषधि विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा बी मार्ट नामली से महाराज मिर्ची पाउडर और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए तथा ग्राम नामली में ही स्थित नरसिंह मावा भट्टी एवम दूध गंगा डेयरी मावा भट्टी से गाय के दूध से एवम भैंस के दूध से निर्मित मावे के नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दिवाली त्योहार तक आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …