Breaking News

सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,

रतलाम

05/May/2025

सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और पानी की समस्या के समाधान के लिए आदिवासी विकास परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच सतीशचंद्र डोडियार ने सरपंचों के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से चर्चा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी उपस्थित रहे। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा का मूलमंत्र ही सबका साथ-सबका विकास है काश्यप से मिलने आए प्रतिनिधि मंडल में भड़ानकला के सरपंच पूरन कटारा, करबलखोरा के सरपंच महेन्द्र डिंडोर, संगेसरा के सरपंच धर्मचन्द डिंडोर, महापुर के सरंपच मदनलाल निनामा, गड़ावदिया सरपंच दोलासिंह गरवाड़ा, बरडा सरपंच गोधन भाभर, बाजना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मकना देवदा सहित दिता कटारा, जीवणा डोडियार, शिवम डोडियार, जगदीश डोडियार, प्रभु डोडियार आदि शामिल रहे प्रतिनिधि मंडल ने श्री काश्यप से चंद्रगढ़ में प्रस्तावित पुल निर्माण की स्वीकृति कराने और क्षेत्र के ग्रामों में पानी की समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उनमें भी सहयोग की अपेक्षा की और क्षेत्रवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। श्री काश्यप ने आश्वस्त किया कि सरकार विकास कार्यों में हरसंभव मदद करेगी। इस दौरान भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, भेरुसिंह निनामा, वरिष्ठ नेता मोतीलाल निनामा, सुनील जाट, ऋषि गरवाल, सुरेश सिंगाड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश देवदा, पूर्व जनपद सदस्य कैलाश भाभर, अनोखीलाल पाटीदार, सुनील राठौर एवं बिट्टु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Check Also

6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, हेलियन की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग इकाई का पीथमपुर में 8 जून को होगा भूमि-पूजन 2000 करोड़ का होगा निवेश, समान नागरिक संहिता के लिए ucc.mp.gov.in पर अपने सुझाव दे, तस्करों की नई चाल बेनकाब, बीड़ी के कार्टून से 56.340 किलो डोडाचूरा बरामद,

🔊 Listen to this रतलाम थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अंतर्गत हुसैन टेकरी जावरा से 06 …