Breaking News

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन,

रतलाम,

05/Jun/2025,

वार्ड क्रमांक 20 दीनदयाल नगर ए व डी सेक्टर के उद्यानों को विकसित करने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी,  क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती संगीता सोनी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीनदयाल नगर ए व डी सेक्टर के उद्यानों को विकसित करने कार्य 15 लाख की लागत से किया जायेगा जिसमें पेवर ब्लॉक, कुर्सी, गेट इत्यादि का कार्य किया जायेगा। उद्यानों को विकसित करना नगर निगम का कार्य है किन्तु इन्हे सहेजना रहवासियों का कार्य है इस हेतु रहवासी उद्यानों को सहेजने हेतु आगे आयें साथ ही पर्यावरण सुधार हेतु इस वर्षा ऋतु में पौधा रोपण अवश्य करें।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद विकास कार्य करवाने के साथ ही उद्यानों को विकसित करने का भी कार्य कर रही है। उद्यानों को हरा-भरा रखना हम सबका दायित्व है इस हेतु नागरिक पुरी जिम्मेदारी से उद्यानों की देखभाल करें।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर के अलावा नरसिंह, यशवंत, अखिलेश, धीरज, भवंरलाल, मूलचन्द, बंशीलाल बैरागी, अशोक चत्तर, गिरिराज सोनी, विशाल, सचिन, प्रहलाद, अनुराधा, रमा, हंसा, प्रवीण शर्मा, नितिन तिवारी, गणपत शर्मा, शिखा सोनी, संजय सोनी, विशाल जैन, संदीप सोनी सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
ईदुज्जुहा पर्व की तैयारियों हेतु ईदगाहों का निरीक्षण

 

 

Check Also

पुलिस का सख्त एक्शन हाईकोर्ट व शासन निर्देशों के तहत मैरिज गार्डन में तेज आवाज़ वाले DJ पर रोक-200 से अधिक युवा  जिले में ट्रैफिक मित्र बने कलेक्टर मिशा सिंह की गुड गवर्नेंस की अभिनव पहल-प्रथम खाटू श्याम मंदिर का द्वितीय वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

🔊 Listen to this रतलाम  04/Dec/2025 माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के …