Breaking News

कन्या शिक्षा परिसर रतलाम ने बनाया अपना विद्यालय गीत, कला कक्ष ‘एड्यू-आर्ट’ का शुभारंभ, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली रामा की तकदीर, सुशासन और जनकल्याण है प्रदेश शासन की प्राथमिकताएं  मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

रतलाम,

 06/Feb/2024,

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम ने पूरे प्रदेश में अनोखी पहल करते हुए अपना स्वयं का विद्यालय गीत तैयार किया है । इस गीत को प्रतिदिन छात्राएं गाएंगी। इस गीत को समारोहपूर्वक रिलीज किया गया। जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह की प्रेरणा एवं संस्था प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता के निर्देशन में तैयार इस गीत को साहित्यकार श्री आशीष दशोत्तर ने लिखा है। यह गीत विद्यालय की गतिविधियों का वर्णन करने के साथ यहां की उपलब्धियां को भी प्रदर्शित करता है संस्था में आज आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में इस गीत को नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्माभाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्यायजिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्री अंबाराम मईडा ने रिलीज किया। श्रीमती शर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षित बनेंसंपन्न बनें और सशक्त बनेंइसके लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए। छात्राओं ने शिक्षा के साथ विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित भी किया है कि वे किसी से काम नहीं हैं। जीत का यह सिलसिला जीवन में निरंतर चलते रहना चाहिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है। एक शिक्षित महिला कई परिवारों को शिक्षा से जोड़ती है। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। विशेष अतिथि श्री जयवंत कोठारी ने बालिकाओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में सदैव सफलता मिलती रहेयह विश्वास मन में रखकर कार्य करें। ग्राम पंचायत सरपंच श्री अंबाराम मईडा ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दी संस्था प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने संस्था की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि शासन की महत्वपूर्ण और विशिष्ट संस्थाओं में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर का महत्व है। यहां पर कई नवाचार किया जा रहे हैं । विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है। विगत वर्षों का परिणाम भी संस्था की उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्था में वर्ष भर आयोजित साहित्यिकसांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में विजेता छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गएसाथ ही गत शिक्षा सत्र में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

रतलाम,

 06/Feb/2024,

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की छात्राओं द्वारा आर्ट एक्टिविटी के ज़रिए बहुत सुंदर मॉडल तैयार किए गए हैं । इन मॉडल को प्रदर्शित करने के लिए संस्था में एक कक्ष एड्यू आर्ट‘ शीर्षक से स्थापित किया गया है। इस कक्ष का अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रारंभ में अतिथियों ने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था प्राचार्य एवं विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह विद्यालय परिवार के श्री पंकज मुकातीश्री रमेशचंद्र पंड्याश्री चंदन सिंह कच्छावामनीषा खराड़ीश्री उषा राठौरसुनीता खराड़ीरश्मि शर्माश्री वीरेंद्र सिंह राठौरप्रेमलता उईकेगीता चौधरीश्री मनोज शर्मासविता डोडियारबबीता हारीसरिता मईड़ाश्री दीपेश चरपोटासोनू गुर्जरनिशा शर्मानेहा जायसवालशोभा कुमावतश्वेता पंवारबृजलाता शर्मा ने प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यार्थीपालक एवं संस्था परिवार के सदस्य मौजूद थे।

रतलाम,

 06/Feb/2024,

प्रधानमंत्री आवास योजना ने रामा पिता लालू की तकदीर बदल दी है। ग्राम पंचायत बल्लीखेडा के ग्राम कूपडा में रहने वाले रामा के परिवार में 6 सदस्य हैं। गाँव में ही रामा का एक टूटा-फूटा कच्चा मकान था, जिसकी छत से बरसात में हर समय पानी टपकता था। जहरीले जीव-जन्तुओं का डर भी बना रहता था। रामा की इन सभी समस्याओं का निदान हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना से। अब वह अपने स्वयं के पक्के मकान में परिवार सहित रहते हैं रामा को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ, तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलने वाली राशि से अपना पक्का मकान बनवाया। आवास निर्माण के साथ ही उन्हें मनरेगा में मजदूरी के रुपये भी प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं का लाभ मिल जाने से रामा के जीवन में खुशहाली आ गई है। अब वे अपने परिजनों के साथ खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करता है।

रतलाम,

 06/Feb/2024,

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सुशासन की आदर्श अवधारणा को पूर्ण रूप से मध्य प्रदेश में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भारत सरकार से मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेगी और सुशासन के पथ पर चलते हुए प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता की बेहतरी के लिए हमेशा काम करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये विचार आज नई दिल्ली के आईटीसी मौर्य में आयोजित एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में व्यक्त किए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रशासनिक गुणवत्ता सुधारने की दृष्टि से हाल ही में प्रदेश के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे शासन की कार्यप्रणाली में जवाबदेहिता और पारदर्शिता बढ़ेगी। सुशासन व्यवस्था में कानून का सही तरह से पालन करवाना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इसी अनुक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के परिपालन में प्रदेश में लाउडस्पीकर के उपयोग को नियंत्रित किया गया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा कानून के अनुसार खुले में खाद्य पदार्थ विक्रय की मनाहीं है। इसी कानून के पालन में प्रदेश में खुले में मांसमछली इत्यादि का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के संबंध में मिलने वाले सभी निर्देशों का राज्य सरकार अक्षरशः पालन करेगी। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा बताई गई चार जातियों- गरीबयुवाकिसान और महिलाओं के विकास और कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि प्रदेश देश के मध्य में स्थित है और बाढ़तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से मुक्त है। इस कारण प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश नई शिक्षा व्यवस्था को लागू करनेसकल पंजीयन दर बढ़ाने और खनिज क्षेत्र में देश में अव्वल रहा है। राज्य सरकार रोजगारशिक्षाखनिजवनांचल जैसे क्षेत्रों में जनता की बेहतरी के लिए आगामी वर्षों में भी प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करेगी।

 

Check Also

साइबर सेल की तत्परता से ठगों के खातों में ₹5 लाख से अधिक की राशि होल्ड, अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स पकडने मे ताल पुलिस को मिली सफलता, उज्जैन–भोपाल के मध्य चलेंगी तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें,

🔊 Listen to this रतलाम  पुलिस अधीक्षक अमीत कुमार (भा.पू.से.) के निदेशक द्वारा साइबर इंजीनियरों …