Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सपत्नीक फ्रीगंज में किया मतदान,

रतलाम,

14/May/2024, 
लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने पत्नी श्रीमती नीता काश्यप के साथ मतदान किया। वे फ्रीगंज स्थित जिला थोक उपभोक्ता भंडार कार्यालय के भवन में स्थित मतदान केन्द्र क्र. 174 पर मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने शहरवासियों से लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी मतदान रूपी आहुति अधिक से अधिक देने का आह्वान किया  काश्यप ने कहा कि मालवा की सभी 8 सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में अपार उत्साह है। रतलाम लोकसभा सीट पर जिले से ऐतिहासिक बढ़त लेकर निर्णायक जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में मोदी की गारंटी का सब तरफ असर है। मतदाता देश में स्थिर और विकसित भारत बनाने वाली सरकार के लिए मतदान कर रहा है।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …