Breaking News

मंदसौर जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों के 1133 मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर दल रवाना – शुक्रवार को होगा मतदान

मंदसौर,

16/Nov/2023,

राजेंद्र दायमा ब्यरो रिपोर्ट,

विधानसभा निर्वाचन – 2023 के तहत 17 नवंबर को होने वाले निर्वाचन के मतदान के लिए गुरूवार को जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर मतदान दल रवाना हुए। सुबह 8 बजे से सामग्री वितरण कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव की देखरेख में संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफीसरों ने मतदान दलों को रवाना किया। प्रेक्षकगणों ने मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था का निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया मतदान सामग्री वितरण स्थल पीजी कॉलेज मंदसौर, सीतामऊ एवं गरोठ में सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था की गई थी। मतदान दलों को सामग्री मतदान केन्द्र वार लगाए गए टेबल पर ही उपलब्ध करवाई गई। मतदान दलों ने जिला प्रशासन की सुगम व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। मतदान दलों को वीवीपेट, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट भी उनके टेबल पर ही पहुँचाई गई जिससे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। लगभग 11 बजे से मतदान दलों और पुलिस बल को लेकर वाहन मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होने शुरू हुए। सामग्री वितरण के लिए काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटर के सामने ही मतदान केन्द्र पर टेबल लगाई गई थी जहाँ मतदान दलों ने सामग्री प्राप्त की और मिलान भी किया। कलेक्टर श्री यादव द्वारा सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण एवं सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान दल में लगे अधिकारियों तथा कर्मचारियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने सामान्य प्रेक्षकों को भी संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण करवाया। मतदान केन्द्रों में इन दलों का पहुँचना भी प्रारंभ हो गया है। मतदान सामग्री वितरण का कार्य पारदर्शी और सुगम तरीके से संपन्न हुआ।इस दौरान मंदसौर एवं मल्हारगढ़ के सामान्य प्रेक्षक श्री ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अपर कलेक्टर श्री विशाल सिंह चौहान, एडिशनल एसपी श्री गौतम सिंह सोलंकी मौजूद थे।

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …