Breaking News

रतलाम मे बहना और भानजीयों को स्नेह बरसा कर प्रस्थित हुए:- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,

रतलाम,

12/May/2024,

प्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान  रतलाम मे रात्रि विश्राम के बाद शनिवार  सुबह लाडली बहनों और भाजियों पर दुलार और स्नेह बरसा कर खाचरोद प्रस्थित हुए। इसके पूर्व उन्होने कालिका माता मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन  किए और पौधा रोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी दिया। वे पैलेस रोड़ स्थित पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर भी पहुंचे, यहां उनका आत्मीय स्वागत कर उन्हे भगवान राम मूर्ति स्मृति चिन्ह के रूप मे भेट की गई पूर्व मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार देर रात सर्किट हाउस मे रात्रि विश्राम के पहुंचे थे। यहां सूक्ष्म, लघु मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय आदि ने स्वागत किया। शनिवार प्रातः चौहान पूर्व गृहमंत्री श्री कोठारी ने निवास पहुंचे और समर्थकों से आत्मीयता पूर्वक मिले। यहां उन्होने भाजियों की मांग पर सेल्फी खिचवाई। वही बहनों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें दुलार किया। चौहान का कोठारी परिवार ने तिलक से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर विदा किया। श्री कालिका माता मंदिर मे माता रानी के दर्शन पश्चात श्री चौहान उद्यान मे पहुंचे और पौधा लगाया। यहां भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, क्षेत्रीय पार्षद स्मिता राजेश माहेश्वरी, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना सहित भाजपा के जिला मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …