Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे ताल, उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में किया रोड शो।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे ताल, उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में किया रोड शो।

रतलाम

6/May/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रतलाम जिले के ताल नगर पहुंचे। जहां सीएम डॉक्टर यादव ने ताल नगर मे भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन मे रोड शो किया। रोड शो के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता व लोगों ने जगह- जगह चौराहे पर मंच बनाकर सीएम यादव का फूलों की मालाओं व फुलों की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत सत्कार किया। इसी के साथ ही सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित भी किया। आपको बतादे की आगामी 13 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान संपन्न होंगे। इसी को देखते हुए सोमवार को उज्जैन-आलोट संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन मे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ताल में पहुंचे। जहां पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीपैड पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फुलों की माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इसी के साथ ही सीएम का काफिला ताल नगर में पहुंचा। ओर ताल नाके से रोड शो निकाला गया। जहां सीएम यादव का रोड शो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ आलोट नाके पर पहुंचा। जिसमें डॉक्टर मोहन यादव, अनिल फिरोजिया, आलोट विधायक डॉ चिंतामणि, आमजन का अभिवादन स्वीकार करते हुए नजर आए। रोड शो के उपरांत डॉक्टर मोहन यादव ने रोड शो में आए आम जन को को संबोधित किया, साथ ही अबकी बार 400 पार, 13 मई कांग्रेस गई के नारे लगाए गए, वही कांग्रेस की तुलना शिशुपाल से करते हुए कहा कि जिस प्रकार श्री कृष्ण ने शिशुपाल को 100 गलतियां माफ करने का वचन दिया था, वैसे ही कांग्रेस के भी सो गलतियां चरम पर है, रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसी दौरान रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी मौजूद रहे।

Oplus_1310

Check Also

क्‍लेक्‍टर सिंह ने बड़नगर के पंचायत समन्‍वय अधिकारी हीरा सिंह बघेल को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चित्रकूट धाम के समग्र विकास के लिए होगी संयुक्त बैठक, जिले के 7797 हैंडपंपों पर की गई कलर मार्किंग पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता के आधार पर रंग निर्धारण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की अनंतिम सूची जारी, जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग, पुलिस की बड़ी कार्रवाई  300 क्वार्टर अवैध देशी शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने जनपद पंचायत बड़नगर के पंचायत …