Breaking News

पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी,

रतलाम,

23/Apr/2025,

रतलाम जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा(ग्रामीण) संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी विक्रम अहिरवार (IPS) के नेतृत्व में टीम गठित की गई । उक्त टीम के ढोढर चौकी प्रभारी उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना के आधार पर 34(2) आबकारी एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 22.04.2025 को महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर स्विफ्ट कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP 19 ca 7305 को रोककर कार में अवैध 07 पेटी बियर किमती 24 हजार रूपये की तस्करी करते एक आरोपी नरेंद्र सिंह पिता भोम सिंह जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी सेमलिया हीरा थाना दलोदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया।

सराहनीय भुमिका – थाना प्रभारी विक्रम अहिरवार (ips), उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि राधेश्याम मीणा, आरक्षक जितेंद्र व्यास, आरक्षक मुकेश गहलोत, आरक्षक नरेंद्र जगावतआर. हीरालाल आर्य सैनिक छत्रपाल की सराहनीय भुमिका रही है।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …