Breaking News

सैलाना एसडीएम ने रावटी तहसील में कि बैठक आयोजित

सैलाना एसडीएम ने रावटी तहसील में कि बैठक आयोजित 

रतलाम

7/Nov/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना अनुभाग की रावटी तहसील के मोलावा पंचायत में आमजन और आदिवासी भाइयों की राजस्व एवं अन्य समस्याओं को लेकर खाटला बैठक का आयोजन एसडीएम मनीष जैन द्वारा किया गया। खाटला बैठक में एसडीएम जैन द्वारा जनसंवाद किया और आमजन के जीवन को प्रभावित करने वाली समस्याओं पर चर्चा की। और आमजन की समस्याओं को बड़े धैर्य से सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण किया।
आम जन की राजस्व सम्बन्धी शिकायतें यथा फौती नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार इत्यादि का निराकरण करने की कोशिश की और संबंधित रावटी तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ साथ अन्य विभागों की समस्याओं का निराकरण किया। गांववासी द्वारा रास्ता सम्बन्धी विवाद का मौके पर जाकर निराकरण भी करवाया गया। उक्त खा बैठक में एसडीएम मनीष जैन के साथ रावटी तहसीलदार वंदना किराड़े, मौजा पटवारी और पंचायत कर्मी भी उपस्थित रहे।

Check Also

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु मध्यप्रदेश में 14567 हेल्पलाइन का संचालन -शासकीय कार्य में बाधा डालने व आत्मदाह प्रयास करने पर जीतू व राजेन्द्र पर एफआईआर दर्ज- जनसुनवाई में 74 आवेदन पर हुई सुनवाई

🔊 Listen to this रतलाम 26/Nov/2025 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के …