Breaking News

भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की जरूरत प्राचार्य -डॉ.जैन

भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की जरूरत
प्राचार्य -डॉ.जैन

रतलाम

8/Nov/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम/सैलाना.भारतीय ज्ञान परंपरा की विश्व को जरूरत थी, है और रहेगी।भारत को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त था और वह पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर है। उक्त उद्बोधन दो दिवसीय भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.सी. जैन ने दिया। प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर आशा राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस पोस्टर,भाषण प्रतियोगिता एवं द्वितीय दिवस भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रश्न मंच, समूह एवं एकल लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस आयोजन में प्रो. भूपेंद्र मंडलोई, रक्षा यादव डॉ. मोनिका आमरे, डॉ. हेमलता बामनिया, डॉ.कल्पना जयपाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकगण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …