Breaking News

कांग्रेस द्वारा कन्या भोज

कांग्रेस द्वारा कन्या भोज

रतलाम

8/Oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर में नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा महिला सुरक्षा अभियान के तहत ब्लाक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर के शीतला माता रंगवाड़ी मोहल्ला मे विशाल कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर्ष विजय गेहलोत मित्र मंडल के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम मे पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत व अंशु गेहलोत द्वारा कन्या पूजन कर भोजन परोसा गया। इस दौरान शेखर गेहलोत, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, वरिष्ठ नेता जगदीश कुमावत, श्रीराम चौधरी, गिरधारी पाटीदार, बद्रीलाल कांग, जितेंद्र सिंह राठौर, ब्रजेश चौधरी, मनोज भंडारी, कृष्णा खन्ना, राजेश पाटीदार, बाबूलाल चंडालिया, अशोक आर चौधरी, हनी गेहलोत, दिनेश सोनी, कांतिलाल कांग, सुशील मांडोत, सुनील चंडालिया, इरफ़ान पठान, राकेश सोनी, धर्मेंद्र डोशी, विनोद धबाई, मनीष माहेश्वरी, अजित कसेरा, आशीष पाटीदार, ऋषभ मेहता, दीपक प्रजापत आदि उपस्थित थे। इस दौरान मित्रमंडल द्वारा बालिकाओं का पुष्पमाला, चुनरी, फल और बॉलपेन भी भेट किए।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …