Breaking News

बालिकाओं को गुड टच,बेड टच की दी जानकारी

रतलाम

8/oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के जिला कार्यक्रम आधिकारी रजनीश सिंहा,सहायक संचालक एवं परियोजना अधिकारी रविन्द्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में सेक्टर वासिंद्र में नारी शक्ती अभिनंदन कार्यक्रम एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता सप्ताह अन्तर्गत की थीम अनुसार बालिकाओं को गुड टच बेड टच की जानकारी दी गई। कोमलफिल्म दिखाई गई। पॉस्को अधिनियम, स्वच्छता स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी दी गई। चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन के विषय में बताया गया। उन्हें खान पान संबंधीत आदतों के बारे में बताया गया एवं इसके साथ ही नारी शक्ति अभिनन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी पोषण संबंधी चर्चा की गई। विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया एवं मंगल दिवस अंतर्गत गोद भराई की गई। कार्यक्रम सेक्टर पर्यवेक्षक दीपा चौधरी एवं सैलाना की पर्यवेक्षक ज्योति गोस्वामी के द्वारा संचालित किया गया व पंचायत की कार्यकर्ता सविता,ममता उपस्थित रहीं एवं स्कूल के समस्त स्टाफ द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया है। जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत बालक- बालिकाओ को अच्छे स्पर्श एवं बुरे स्पर्श और महिलाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चाएं की गई 

 

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …