Breaking News

बाजना थाना पुलिस को आठ वर्ष से फरार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

बाजना थाना पुलिस को आठ वर्ष से फरार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

भारत 27×7 न्युज रतलाम जिला ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय।

रतलाम- (Ratlam) जिले के बाजना थाना क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2018 में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को पुलिस ने आठ वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। बतादें की वर्ष 2018 में थाना बाजना पर एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म किया एवं उसे बंधक बनाकर रखा था। रिपोर्ट पर थाना बाजना में अपराध क्रमांक 194/2018 धारा 376(डी), 346, 120-बी भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी भेरु पिता दित्या मईड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी मनासा थाना शिवगढ़ जिला रतलाम घटना के बाद से फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना नीलम बघेल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे थे। लगातार लगभग डेढ़ माह तक किए गए प्रयासों के उपरांत 7 सितंबर 2025 मंगलवार को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी ग्राम झोसला थाना सरवन में आया हुआ है और कहीं अन्यत्र जाने की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम झोसला में दबिश दी गई। जहां से आरोपी भेरु पिता दित्या मईड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …