महाशिवरात्रि से पहले यहां शुरू हुई भगवान शिव की शादी की रस्में, हल्दी के बाद संगीत का कार्यक्रम

रतलाम

07/Mar/2024

ब्यूरो चिफ -कृष्णकांत मालवीय

सैलाना- शिवरात्रि का पर्व हिंदू आस्था के लिए बेहद खास है. क्योंकि, मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह भी हुआ था. इस खास दिन को लेकर हर शिव भक्त में एक अलग ही उत्साह होता है। साथ ही सभी शिव मंदिरों में भी इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इसकी तैयारियां भी कई दिन पहले से शुरू हो जाती है‌। सैलाना के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। शिवरात्रि के अवसर पर शिव- पार्वती का विवाह हुआ था। अब नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की शादी से पहले होने वाली रस्मों को निभाया जा रहा है। 08 मार्च को शिवरात्रि मंदिर के पुजारी ने बताया कि शिवरात्रि का पर्व निल कण्ठेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष बड़े ही भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। शिवरात्रि से पहले ही मंदिर में भोलेनाथ के विवाह को लेकर तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है। इसके चलते बुधवार को मंदिर में भगवान शिव की हल्दी रस्म का आयोजन हुआ। हल्दी के बाद संगीत रस्म का भी आयोजन हुआ। उन्होंने आगे बताया कि हल्दी की रस्म के दौरान भगवान शिव को सबसे पहले हल्दी और तेल का लेपन और तिलक किया गया. इसके बाद उन्हें स्नान करवाकर कर नये वस्त्र धारण करवाए गए. उन्हें पीले ही फूलों से सजाया गया. इसके साथ ही मंदिर में आए भक्तों ने भी भगवान की हल्दी रस्म में शामिल होकर एक दूसरे को भगवान की प्रसाद रूपी हल्दी भी चढ़ाई। साथ ही हल्दी की रस्म के बाद मंदिर में भगवान शिव का संगीत भी हुआ। इसमें भक्तों ने भजन गाकर भगवान शिव की संगीत रस्म को निभाया। आज निकलेगी केदारेश्वर छड़ी यात्रा महाशिवरात्रि पर्व पर 32 बार केदारेश्वर छड़ी पदयात्रा और भंडारे का आयोजन होगा। यात्रा संस्थापक राजेंद्र पुरोहित ने बताया की यात्रा 7 मार्च को दोपहर 1:00 बजे भक्तन की बावड़ी रतलाम से प्रारंभ होगी जो देर रात सैलाना होते हुए केदारेश्वर मदिर पहुंचेगी। सैलाना नगर में भी यात्रा का सल्फहार कराकर भव्य स्वागत वंदन किया जाएगा। शिवरात्रि के दूसरे दिन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर सैलाना पर भंडारे का आयोजन भी होगा। भव्य शाही सवारी एवं मनोकामना पूर्ण अभिषेक प्रतिवर्षनुसार इस वर्षवर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देवाधिदेव महादेव देवरी के राजा श्री श्री राजाधिराज भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी एवं भव्य मनोकामना पूर्ण अभिषेक शुक्रवार को शीतला माता मंदिर देवरी चौक,सैलाना पर रखा गया है।

Check Also

सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता

🔊 Listen to this सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता रतलाम- जिले …