Breaking News

जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने भंडारण केंद्र एवं वेयरहाउस भंडारण का किया निरीक्षण

रतलाम

08/Apr/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम एक दिवसीय जावरा तथा आलोट क्षेत्र के दौरे पर रहे है‌‌। उन्होंने अनेकों जगहों का निरीक्षण किया है। सोमवार को जिला कलेक्टर राजेश बाथम जावरा व आलोट क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी वह वेयरहाउस में भंडारण का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने ग्राम हसनपालिया खरीदी केंद्र के अंतर्गत बड़ायला चौरासी भंडारण केंद्र, ग्राम माताजी बडायला के अंतर्गत जावरा स्थित वेयरहाउस में भंडारण केंद्र तथा आलोट क्षेत्र के खरीदी केंद्र मकनपुरा के ताल स्थित भंडारण केंद्र भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई, आलोट एसडीएम सुनील जायसवाल, जावरा एसडीम राधा महंत आदि उपस्थित थे।

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने श्री महाकाल महालोक का अवलोकन कर लाइट एंड साउंड शो देखा, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस का एमडी ड्रग तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार  मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर लगातार कार्रवाई, फायरिंग कांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई फायरिंग में 05 आरोपी गिरफ्तार,,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं …