Breaking News

पुलिस का संपूर्ण जिले में नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार जारी

रतलाम 

19/Apr/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

आलोट पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ स्मेक की तस्करी करते दो आरोपियो को पकडा है। रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ स्मेक की तस्करी करते दो आरोपियो को पकडने मे सफलता मिली है। शुक्रवार को आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर बडोद रोड देवनारायण गौशाला भोजाखेडी से आरोपी असलम पिता बाबु खाँ लखारा उम्र 33 वर्ष निवासी बडा मालीपुरा जावरा व मोईन पिता कल्लु मेव मुसलमान उम्र 23 वर्ष निवासी रतलामी गेट जावरा को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये तलाशी लेते 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिलने पर जप्त कर आरोपियो को गिरप्तार कर आरोपियो के विरुद्ध थाना आलोट पर अप क्र 206/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर फरार आरोपी सलमान लाला निवासी चाचरनी थाना डग, जिला झालावाड राजस्थान की तलाश व आरोपियो से अवैध मादक बेचने वाले आरोपियो सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

इन की रही भूमिका
थाना प्रभारी निरी सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, सउनि अशोक चौहान, आर 400 अभिनन्दन, आर 241 अंकित काला ,आर. 508 आदिल, आर 1198 बाबुलाल मालवीय की मुख्य भुमिका व प्रआर 136 कोदर सिंह चारेल, प्रआर 26 कमलेश भण्डारी, आर 260 सुरेन्द्र सिंह, आर 604 कमल सिंह, आर 675 थामस भाभर, आर 1031 गोविंदराम कडोदिया का सराहनीय योगदान रहा है।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …