Breaking News

कलेक्टर राजेश बाथम ने बांसवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ जिलो से लगी सीमा पर चेक पोस्ट निरीक्षण किया, कम्युनिकेशन टीम का प्रशिक्षण 25 अप्रैल को, पृथ्वी दिवस पर आनंदको ने दिया पर्यावरण को अलंकृत करने का संदेश,

रतलाम,

23/Apr/2024,

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा निरंतर जिले की सीमाओं पर पहुंच कर चेक पोस्ट निरीक्षण किए जा रहे है। इस क्रम में सोमवार को कलेक्टर श्री बाथम जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम सेराअमरगढ़सज्जनपुरागडीकटाराअल्काखेड़ाबोरदा चेक पोस्ट पर पहुंचे जो पड़ोसी राजस्थान राज्य के बांसवाड़ा तथा चित्तौड़गढ़ जिले की सीमा से लगती हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा तथा अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई भी साथ रहे कलेक्टर बाथम का चेकपोस्ट निरीक्षण निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के प्रकाश में महत्वपूर्ण रहा। कलेक्टर ने तैनात एसएसटी दल की कार्रवाई का निरीक्षण कियाअवैध रूप से शराब की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए निर्देशित किया गया। जिला बदर व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए। 24 घंटे टीम सक्रिय रहेअवैध रूप से धन के प्रवाह पर नियंत्रण के लिए वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा चेक पोस्ट पर संधारित किए जा रहे रजिस्टर चेक किए गएउनमें की जा रही एंट्री की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने भी पुलिस बलों को कार्रवाई के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिएउन्होंने चेक पोस्ट पर सीसीटीवी चेक

रतलाम,

23/Apr/2024,

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत कम्युनिकेशन टीम का प्रशिक्षण आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होगा स्थानीय शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के नवीन भवन के कक्ष क्रमांक एक में आयोजित होने वाले उक्त प्रशिक्षण में प्रातः 1000 बजे से दोपहर 1200 बजे तक रतलाम ग्रामीणरतलाम शहर तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना की टीम प्रशिक्षित की जाएगी। इसी प्रकार दोपहर 200 बजे से शाम 400 बजे तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा तथा आलोट की टीम प्रशिक्षित की जाएगी। इस प्रशिक्षण में कम्युनिकेशन नोडल अधिकारीसहायक नोडल अधिकारीटीम लीडरकंप्यूटर ऑपरेटर सम्मिलित होंगे।

रतलाम,

23/Apr/2024,

राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग जिला रतलाम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर जन जागरूकता हेतु पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को पृथ्वी को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि यदि पृथ्वी को बचाना है तो अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाना होगा। इसके लिए सभी विद्यार्थियों से आम की गुठलियों को एकत्र करने का अभियान प्रारंभ किया जाएगा,  जो 15 जून को पूर्ण होगा। इसके पश्चात वर्षा ऋतु आने पर अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाए जाएंगे मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत ने संबोधित करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। आनंदक अशोक मेहता द्वारा पृथ्वी को बचाने संबंधित नारे लगवाए गए। मास्टर ट्रेनर मधु परिहार द्वारा राधाकृष्णन विद्यालय के  विद्यार्थियों के साथ मिलकर पक्षियों हेतु पेड़ों पर सकोरे  रखे गए। इस पर्यावरण हितेषी अभियान में राज्य आनंद संस्थान रतलाम टीम से पुष्पेंद्र सिंह सिसौदियाकेतन जोशी ,सुरेंद्र अग्निहोत्रीसीमा त्रिवेदीराखी राठौर अनीता यादवका विशेष योगदान रहा।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …