Breaking News

दोहरे हत्याकाण्ड में फरार चल रहे आरोपी दीपक जाट पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित

रतलाम

27/Apr/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के बांगरोद नेगड़दा मार्ग पर बीते 21 मार्च की रात्रि में केशव पिता विष्णु लाल गुर्जर उम्र 29 वर्षीय निवासी सेमलिया, थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 वर्षीय निवासी अमलेटा थाना नामली की हत्या कर शव को काण्डरवासा फंटे पर एक्सीडेंट बताने की नियत से फेंक कर भाग गये थे। जिस पर से मर्ग जाँच उपरांत अपराध क्रं. 119 /2024 धारा 302, 201, 120 बी, 34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। वही रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खाखा, अनुविभागीय अधिकारी ( रतलाम ग्रामीण ) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम ने कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी राजाराम चौधरी निवासी जड़वासा कला पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। 26 अप्रैल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य फरार आरोपी दीपक जाट निवासी नेगडदा की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा 10 हजार रुपए की उद्घोषणा की गई है।

Check Also

श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह”-एसडीएम द्वारा बंटवारा नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरण अन्तर्गत हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित की गई-बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन-धरोला मेले में मामूली विवाद बना हत्या का कारण 36 घंटे के भीतर कृष्णपाल हत्याकांड का किया खुलासा- 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद-हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त-चेतन्य काश्यप जैसे गुरूभक्त मिल जाए, तो अनेक अच्छे काम हो सकते है- नित्यसेन सूरीश्वरजी गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का पदार्पण कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर हुई गहुली-महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित-उज्जैन में गंगा दशमी पर भक्ति का महासंगम, लोक गायिका मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति मां शिप्रा परिक्रमा 25-26 मई 300 फीट चुनरी अर्पण करेंगे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, छोटे शहरो के बच्चे भी शिक्षा या अन्य किसी …