Breaking News

लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करें मतदाता कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने की अपील,

रतलाम,

13/May/2024,

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सोमवार को मध्यप्रदेश के चौथे व अंतिम चरण के मतदान में मतदाताओं से अधिक से अधिक सहभागिता करने का आव्हान किया है | उन्होंने मतदाताओं से कहा देश के लिए सुदृढ़, स्थिर और जन हितेषी सरकार चुनना आवश्यक है | इसके लिए जागरूकता का परिचय दे और मतदान अवश्य करे श्री काश्यप ने कहा कि सजग और सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र के सबसे बड़े रक्षक हैं। आपका एक वोट देश को विकास व तरक्की के रास्ते पर ले जाएगा। प्रदेश के मतदाता भाई-बहन सोमवार को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक वोट करके अपनी इस भूमिका को सार्थक करें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के सभी नागरिक लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति आस्था और विश्वास रखते आए हैं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और प्रदेश के मतदाता भाई-बहन इसमें विचारपूर्वक तथा निर्भीक होकर भागीदारी करें और अपने वोट से लोकतंत्र को ताकत दें। मध्य प्रदेश के चौथे व अंतिम चरण में रतलाम लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …