Breaking News

मोदी जी के शब्दों को आत्मसात कर संगठन पर्व में बनाना है रिकार्ड- एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप,

रतलाम,

03/Sep/2024,

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का नई दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने सदस्यता दिलाकर विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का देशभर में सीधा प्रसारण हुआ। रतलाम के रंगोली सभागृह में जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व सभी ने सीधा प्रसारण देखा। मंत्री श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि मोदी जी के शब्दों को आत्मसात कर सदस्यता अभियान चलाना है। संगठन पर्व के रूप में मिले इस कार्य में सबको मिलकर मध्यप्रदेश का नया रिकार्ड बनाए काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के शिल्पकार है। हर घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाए जाए और जिले में ऐसे नवाचार करें जिनसे प्रदेश ही नहीं देश में रतलाम की चर्चा हो। आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे हर वर्ग से संपर्क कर सदस्यता अभियान चलाए। हमें देश में दस करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य में अधिक से अधिक योगदान देना है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने मंत्री काश्यप को सदस्यता दिलाई। आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी द्वारा किया गया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

Check Also

रामघाट पर डूब रहे युवक को होमगार्ड सैनिकों ने बचाया-नरवाई प्रबंधन हेतु कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कार्यक्रम 9 से 13 मार्च तक-

🔊 Listen to this रतलाम सहायक संचालक कृषि अभियांत्रिकी रतलाम ने बताया कि जिले में …