Breaking News

पैन को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया सरल बनाएगा आयकर विभाग

नई दिल्ली: आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के सरकारी एलान के बाद बडी तादाद में लोग उलझन में हैं। दरअसल, दोनों कार्ड के डिटेल्स में कोई भी अंतर होने पर ये काम नहीं हो पा रहा है। ऎसे में अब इनकम टैक्स विभाग आधार को पैन से जोडने की प्रक्रिया आसान बनाने जा रहा है। बडे पैमाने पर ऎसे लोग हैं, जिनके आधार और पैन डिटेल्स में अंतर है, और वो इन्हें लिंक नहीं कर पा रहे हैं। ऎसे में आयकर विभाग ने कहा है कि अब लोग अपने पैन कार्ड की एक स्कैन कॉपी देकर भी आधार लिंक कर सकेंगे। हालांकि इसका फायदा सिर्फ उन्हें मिलेगा, जिनके नाम की स्पेलिंग में अंतर होगा। आयकर विभाग ये व्यवस्था भी करने जा रहा है कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर टैक्सपेयर्स को आधार जोडने का विकल्प दिया जाए। इसमें उन्हें बिना अपना नाम बदले वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद उन्हें अपने दोनों दस्तावेजों यानी आधार कार्ड और पैन कार्ड में दर्ज जन्मतिथि बतानी होगी और मोबाइल फोन पर आए ओटीपी को डालना होगा। अगर जन्मतिथि में कोई अंतर नहीं होगा तो आधार से पैन कार्ड जुड जाएगा।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …