Breaking News

वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए जन- जागरूकता रैली निकाली गई

वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए जन- जागरूकता रैली निकाली गई

रतलाम

7/oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह अन्तर्गत 2 अक्टूबर से  8 अक्टूबर तक प्रतिदिन आयोजन वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। परिक्षेत्राधिकारी रैंजर सीमा सिंह ने बताया कि सोमवार को शासकीय आवासीय कन्या परिसर की छात्राओं द्वारा वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रेली में वन्य प्राणियों की महत्वता के संदेश एवं नारे लगाए गये। दोपहर उपरांत वन्य परिक्षेत्र सैलाना में पेंटिंग की प्रतियोगिता भी आयोजन कि गई। जिसमें स्कूल के विद्यार्थीयों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा वाल पेंटिंग बनाई गई। जिसमें वन्य प्राणीयों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश दिया गया। इसी दौरान परिक्षेत्र सहायक गजराज सिंह डोडिया, रघुवीर सिंह चुण्डावत, लखन सिंह सिसोदिया, शिव प्रताप सिंह शक्तावत, रमेश पन्नु, राकेश डिण्डोर, पप्पू सिंह देवड़ा, एवं विघालय प्राचार्य दिलीप पाटीदार, अध्यापक डा. दुर्गाराम चौधरी उपस्थित रहे।

 

 

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …