Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया पुस्तक “आकांक्षा” का विमोचन, संगठन चुनाव के लिए भाजपा में मंडल चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति

रतलाम,

04/Nov/2024,

सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दीपोत्सव की शुभकामना प्रदान की।इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य एवं सेवानिवृत्त  सीनियर सेक्शन इंजीनियर( टेलीकॉम) यूंएल जायसवाल एवं श्रीमती राजकुमारी जायसवाल द्वारा लिखित “आकांक्षा” पुस्तक का विमोचन किया गया पुस्तक आकांक्षा में जहां एक और जायसवाल ने अपनी रेल सेवा,सांस्कृतिक धरोहर की यात्रा एवं पर्यटन की खूबसूरती, कलचुरी वंश के जनक राजा के इतिहास का सारगर्भित वर्णन किया है, वहीं पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं रेल सेवा से संबंधित वृतांत का वर्णन भी है।इस अवसर पर सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहकार कामरेड गोविंद लाल शर्मा, रामखेलावन कुमायूं, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास, कम्युनिकेशन सेक्रेटरी देवेंद्र वर्मा कमलजीत सिंह, रमेश शुक्ला,ओमप्रकाश शर्मा, सुधीर कांत दुबे, आर एस झाला, मनोहर सिंह सोलंकी, दशरथ शर्मा, ओ पी जोशी, महेश शर्मा, सुभाष चंद्र, संजय चौहान आदि उपस्थित रहे।

रतलाम,

04/Nov/2024,

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जिले के सभी 24 मंडलों में चुनाव हेतु मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त किए है। ये नियुक्तियां जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की सहमति से की गई है जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम विधानसभा में दीनदयाल मंडल में राजेंद्र सिंह लुनेरा, ठाकरे मंडल में प्रदीप चौधरी, सूरजमल जैन मंडल में लाल बहादुर पाटीदार, मुखर्जी मंडल में राजेंद्र पाटीदार एवं अम्बेडकर मंडल में रतनलाल लाकड़ चुनाव अधिकारी बनाए गए है। रतलाम ग्रामीण के धराड़ मंडल में मनोहर पोरवाल, बांगरोद में शैलेन्द डागा, शबरी मंडल में नंदन राज जैन, चंद्रशेखर आजाद मंडल में शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, नामली मंडल में मनोज शर्मा, आलोट विधानसभा के आलोट में संगीता चारेल, जोगणिया माताजी में बाबूलाल कर्णधार, खरवाकला में बलवंत भाटी, ताल में सुनील सारस्वत, बड़ावदा में पिंकेश मेहरा चुनाव अधिकारी रहेंगे इसी प्रकार सैलाना विधानसभा के राजापुरा माताजी में संजय बंटी पितलिया, सरवन में अशोक पंड्या, सैलाना में नंदकिशोर महावार, बाज़ना में कीर्तिशरण सिंह, रावटी ने जयवंत कोठारी तथा जावरा विधानसभा के जावरा नगर में निर्मल कटारिया, जावरा ग्रामीण में क्रांति जोशी, सुखेड़ा में भूपेंद्र जायसवाल एवं पिपलौदा में कालू सिंह परिहार चुनाव अधिकारी बनाए गए है।

 

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …