Breaking News

पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान खटकेदार चाकू के साथ एक युवक को पकड़ा

रतलाम

21/Nov/2024

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम आम जन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के सभी थाना प्रभारियों को पुलिस टीम के साथ अपने अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने एवं क्षेत्र में बेवजह घूमने वाले सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले, नशे में वाहन चलने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए है। इसी तारतम्य में रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को रोकने टोकने एवं संदिग्ध लोगों को थाना लाकर चेकिंग करने का अभियान चलाया गया। इसी दौरान दिनांक 19.11.24 को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र वी.ड़ी. जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस लाईन से वज्र वाहन लेकर सड़को पर बेवजह घूमने वाले आशीष पिता कन्हैयालाल शर्मा उम्र 20 साल निवासी शक्तिनगर रतलाम, पार्थ पिता रामेश्वर मीणा उम्र 18 साल निवासी लक्ष्मणपुरा रतलाम, युवराज पिता अनमोल उम्र 18 साल निवासी कस्तुरबा नगर रतलाम, विदिपराज पिता दशरथसिह उम्र 20 साल निवासी अलकापुरा रतलाम को चेक किया तस्दीक कर आवश्यक समझाईश देकर घर जाने के लिये रुकसत किया। सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वाले अवधेश पुरोहित का 200 रुपये का चालान काटा गया तथा समझाईश दी गयी की सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान न करे। इसी तारतम्य में पुलिस टीम द्वारा सैलाना रोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग करते एक लोहे का फोल्डिंग वाला धारदार चाकू रोहित सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 18 साल निवासी त्रिपोलिय़ा गेट आशाराम बापुनगर रतलाम थाना माणकचौक रतलाम के कब्जे से जप्त कर विधि अनुसार कार्यवाही की गयी व आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 878/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र उपनिरीक्षक वी.डी. जोशी ध्यानसिंह सोलंकी आई.एम. खान, आरक्षक कान्हा व आरक्षक लखनसिंह, आरक्षक पवन मेहता, आरक्षक रवि शिल्पकार ,आरक्षक लंकेश पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही ।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …