Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 25वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ,

रतलाम,

17/Dec/2024,

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला के रजत जयंती वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम आ रहे है। सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, सचिव प्रद्युम्न मजावदिया, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर.सी. तिवारी आदि उपस्थित रहे मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को रतलाम आएंगे। यहां वे नेहरू स्टेडियम में खेल चेतना मेला के शुभारंभ समारोह में उपस्थित होंगे। यहां पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा निकाले जाने वाले मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेल चेतना मेला का विधिवत शुभारंभ करेंगे। रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सीएम के रतलाम आगमन की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए है। खेल चेतना मेला के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान यहां मुख्यमंत्रीजी के आगमन को लेकर कलेक्टर, एसपी टीम के साथ पहुंचे और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित आयोजन समिति सदस्यों से चर्चा कर आयोजन से जुड़ी जानकारी ली।

Check Also

पुलिस द्वारा 06 लाख 30 हजार रुपये कीमत की 3 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, प्रदेश के चहुँमुखी विकास जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रूपये की स्वीकृति, मध्य प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि 99.52 प्रतिशत ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल की,  रतलाम जिले में 25052 किसानों से, 1,71641 टन गेहूं का उपार्जन किया गया,

🔊 Listen to this रतलाम  रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी …