Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नगर आगमन पर करें भव्य स्वागत जिला भाजपा ने शहर वासियो से किया आव्हान

रतलाम

20/Dec/2024

प्रदेश  यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 21 दिसंबर को रतलाम प्रवास पर आ रहे है। नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री जी प्रातः 10:30 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उतरेगे। इसके पश्चात् वे सड़क मार्ग से नेहरू स्टेडियम पहुंचेगे। मार्ग मे भाजपा एवं शहरवासियों द्वारा जगह-जगह डॉ. यादव का स्वागत किया जायेगा। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय सांसद अनिता चौहान, सुधीर गुप्ता एवं अनिल फिरोजिया, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल सहित समस्त जिला , मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों से इस अवसर अधिक से अधिक उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत का आव्हान् किया है|

Check Also

सभी मामलों का प्राथमिकता और संवेदनशीलता से करें निराकरण, लोगों को पूरा सुनकर संतुष्ट करें

🔊 Listen to this रतलाम राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह …