Breaking News

थाना रिंगनोद पुलिस ने 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD के साथ युवको को किया गिरफ्तार

रतलाम

25/Dec/2024

रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी रघुनाथ मेहड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई । उक्त टीम के ढोढर चौकी प्रभारी उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना के आधार पर NDPS एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 24.12.2024 को महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP 13 ZJ 6357 को रोककर कार में अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम MD ड्रग किमती 10 लाख रूपये की तस्करी करते दो तस्कर समीर उर्फ राजा व दाऊद को गिरफ्तार किया। उक्त मामले में थाना रिंगनोद पर अप.क्रं- 493/2024 धारा- 8/22 NDPS एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आऱोपीगण से जप्त MD ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है । आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयों की तलाश की जावेगी।

Check Also

कर्नल मोहित कुमार जैन निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन-सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान-मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण का 08 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम मप्र बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई …