Breaking News

पुलिस ने 24 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार-तीन दोस्तो के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा दो साथियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर प्लानिंग बनाकर कारवाई थी लूट की घटना

रतलाम

29/Dec/2024

रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड अभियान के अंतर्गत थाना ताल पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 27.12.2024 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये  सांगाखेडा फंटा ताल महिदपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी 01.सोनु पिता बगदीराम जाति माली उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 14 ताल, 02.आशीष पिता मुकेश जाति मीणा उम्र 33 साल निवासी काँजीकुँआ ताल,03.मनोज पिता जगन्नाथ जाति खटीक उम्र 23 साल निवासी रावला गली ताल के कब्जे से  24 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2,40,000 हजार रुपये को जप्त किया जाकर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 692/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 

 

सराहनीय योगदान – निरी पतिराम डावरे थाना प्रभारी ताल ,उनि दिनेश राठौर चौकी प्रभारी खारवाकला, सउनि आर सी भम्भोरिया, सउनि पंकज भम्भोरिया, आर 328 शुभम सिहं, आर 1033 विश्वेन्द्र जाट, आर 377 राहुल पाटीदार, आर 998 ईश्वर धाकड़, मआर 1145 प्रिया ठाकुर व सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा है।

रतलाम

29/Dec/2024

प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा फरियादी तीनों दोस्तों से घटना के बारे में पृथक पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में फरियादियों के बयान संदेहास्पद होने से शंका होने से सभी से विस्तृत पूछताछ की गई इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी जानकारी एकत्र की गई। जांच में यह तथ्य सामने आए उक्त घटना में फरियादी सेंकल सेन ही घटना का मास्टरमाइंड है। जिसने अपने दोस्त कुनाल के माध्यम से तीन अन्य दोस्त यश पंडित, प्रांजल कौशल, कुणाल व एक नाबालिंग को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया। सेंकल सेन द्वारा ही अपने साथीयों कि मदद से दोस्त व स्वयं के साथ लूट कि घटना करवाई गई संदेह न हो उसके लिये मारपीट भी कि गई। पुलिस के द्वारा हिकमत अमली से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया।

फरियादी कार्तिक, सेंकल सेन तथा अनीश द्वारा थाना शिवगढ़ पर रिपोर्ट कर बताया कि दिनांक 25.12.24 को हम तीनों दोस्त गिरवर माताजी मंदिर स्कूटी से घुमने आए थे। इस दौरान सुबह करीब 5.30 बजे गिरवर माताजी के पहाड कि नीचे तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर लूटपाट कि गई तथा किमती सोने का कडा, सोने कि अंगुठी, चांदी की चैन, चांदी कि अंगुठी, चांदी का लॉकेट व मोबाईल छीनकर ले गए है। थाना सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा घटना कि तस्दीक कि गई व प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों से लूट का मश्रुका सोने का कडा, सोने कि अंगुठी, चांदी कि चैन, चांदी कि अंगुठी, चांदी का लॉकेट व नगदी तथा घटना मेंप्रयक् हथियार व वाहन को मेमो, के आधार पर जप्त किया गया।

सराहनीय भमिका- उपरोक्त कार्यंवाही में थाना प्रभारी शिवगढ निरी. अर्जुन सेमलिया, उनि.आर.सी.खडिया, प्रधान आर.859 गबरु खडिया, प्रआर.81 जितेंद्र, म. प्र आर अनीता राठौर, आर.289 रवि चन्देल, आर.468 रमेश सोलंकी,आर.670 मनीष, आर.762 शैलेन्द्रपांचाल, आर.,1019 राकेश मोहनिया, आर 98 नितेश नलवाया, आर 834 जितेंद्र प्रसाद, म.आर. पुष्पा निनामा, आर.371 नरेंद्रसिंह पावरा(थाना आई ए रतलाम), आर.270 राजेश प्रजापति (थाना आई ए रतलाम), सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …