रतलाम,
18/Jan/2024,
श्री हनुमान ताल पर लाड़ली लक्ष्मी वाटिका की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, पार्षद देवश्री पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद निशा-पवन सोमानी तथा नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि निगम परिषद द्वारा नगर के उद्यानों का भी विकास किया जा रहा है ताकि बच्चों को खेलने व नागरिकों को प्रातः व सांयकाल घुमने में सुविधा हो सके। उन्होने कहा कि उद्यान को विकसित करना हमारा कार्य है ओर इसे सहेजना आपका कार्य है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा, विवेक शर्मा, जगदीश उपाध्याय, नीलम पटेल, चेतन टाक, तन्मय त्रिवेदी, नारायण सांखला, अशोक यादव, नितिन लोढ़ा, दीपक शर्मा, अभय काम्बली, पुष्पेंद्र जाट, संजय सांखला, अभय शर्मा, प्रभाकर तावरे, घनश्याम वर्मा, अशोक कनेरिया, आदित्य आचार्य, जयेश वसावा, बद्रीलाल प्रजापती, अर्पित उपाध्याय, पंडित जी आदि उपस्थित थे। आभार वार्ड संयोजक दीपक राजपुरोहित ने माना
रतलाम,
18/Jan/2024,
नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल व महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार ‘‘आनन्द उत्सव 2025’’ के तहत 14 से 24 जनवरी तक नगर निगम द्वारा रतलाम शहर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है। ‘‘आनन्द उत्सव 2025’’ के तहत 19 जनवरी रविवार को धोलावाड़ में निगम परिषद हेतु आनन्द खेल गतिविधि का आयोजन, 21 जनवरी मंगलवार को हनुमान ताल उद्यान में आनन्दकों हेतु रस्सा खेंच, कबड्डी, सितोलिया आदि खेल गतिविधि का आयोजन तथा 24 जनवरी शुक्रवार को अमृत सागर उद्यान में आनन्दकों हेतु दौड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया है।
रतलाम,
18/Jan/2024,
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु नागरिक अपनी समग्र आईडी को आधार कार्ड या मोबाईल नम्बर से ईकेवाईसी करवाना सुनिश्चित् करें नगर के ऐसे नागरिक जिन्होने समग्र आईडी को आधार से ईकेवाईसी नहीं करवाया है वे अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, आईटी सेल नगर निगम रतलाम, अमृत सागर उद्यान व हरमाला पम्प हाउस पर आयोजित षिविर में कार्यालयीन समय में समग्र आईडी व आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर समग्र आईडी को आधार कार्ड से निःषुल्क ईकेवाईसी करवाये। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु समग्र से ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। नागरिक समग्र ईकेवाईसी स्वंय भी कर सकते हैं। आधार में मोबाईल नम्बर अपडेट है तो नागरिक समग्र पोर्टल पर समग्र और आधार नम्बर दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करके इसे अपडेट कर सकते है। इसके बाद नगर निगम आईटी सेल से अपडेट किया जायेगा समग्र आईडी को ईकेवाईसी के द्वारा आधार से लिंक किया जाना अनिवार्य है। इस हेतु हितग्राही अपने मोबाईल से या नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाईन या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपनी समग्र आईडी को ईकेवाईसी के द्वारा आधार से निःशुल्क दो तरीके से लिंक करावें पहला आधार लिंक मोबाईल पर ओटीपी के माध्यम से (इसके लिए आपके आधार से मोबाईल नम्बर पूर्व से लिंक होना अनिवार्य है) दूसरा बायो मैट्रिक सत्यापन के द्वारा।