Breaking News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत कुंडाल में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, कुष्ठ कॉलोनियों में चिकित्सा शिविर 19 फरवरी को, जिला स्तरीय रोजगार मेला एवं स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण 15 फरवरी को,

रतलाम

13/Feb/2025

राघव न्यूरो ट्रामा केयर अस्पताल,

डॉ. मिलेश नागर (वरिष्ठ न्यूरो सर्जन)

रतलाम RAGHAV NEURO TRAUMA CARE न्यूरो व स्पाइन का सम्पूर्ण इलाज न्यूरो ICU एवं न्यूरो OT 24×7 इमरजेंसी +91 9520790752 रोड़ एक्सीडेंट एंडोस्कोपी (दूरबीन पद्धति) एवं माइक्रोस्कोप द्वारा मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी (रीढ़ की हड्डी) के ऑपरेशन की सुविधा सिर की चोट लकवा (पैरालिसिस) स्लिप डिस्क (मणका सरकना) 206, अमृत गार्डन के पास, बडबड रोड़, रतलाम

रतलाम

13/Feb/2025

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत 13 फरवरी को रतलाम ग्रामीण के कुंडाल ग्राम में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर मुख्य अतिथि थे। जिला भाजपा अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, जनपद रतलाम उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह भाटी, सदस्य मंगला कुंवर देवड़ा, लीलाबाई,  नाथूलाल गामड़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डामोर तथा उपाध्याय द्वारा सांकेतिक रूप से शासन द्वारा दी जाने वाली विवाह राशि के चेक कन्याओं को प्रदान किए गए।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  डामोर ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की योजना में लाभान्वित होने वाली कन्याओं के परिवार अब अनेक चिन्ताओं से मुक्त हो गए। प्रदीप उपाध्याय ने वर-वधुओं को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। विप्लव जैन ने आयोजन की सराहना की ।

इस अवसर पर विधायक  डामोर ने स्वयं के खर्च से भोजन व्यवस्था तथा प्रत्येक वर को एक-एक अंगूठी तथा प्रत्येक वधु को एक-एक सेट बिछिया प्रदान की। गायत्री परिवार के  शिवपाल छपरी, पंडित शर्मा, आचार्य दामोदर प्रसाद शर्मा, आई.पी. त्रिवेदी तथा उनके पूरे दल ने पूर्ण मंत्रोचार के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया।

कार्यक्रम में खंड पंचायत अधिकारी कमलेश पापड़ीवाल, पंचायत समन्वयक अधिकारी धन्नालाल फूलेरिया ने मंच तथा टेंट व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन किया।  पदमसिंह सहित पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों ने कार्यक्रम की भोजन व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन किया। प्रत्येक वेदी पर महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्तांओं ने उपस्थित रहकर गायत्री परिवार के आचार्य के साथ सहयोग करके वर-वधु फेरे संपन्न करवाये। जनपद पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा वर-वधुओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

रतलाम

13/Feb/2025

रतलाम की दो कुष्ठ कालोनियों में आगामी 19 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, इनमें शीतलामाता कुष्ठ आश्रम मोती नगर तालाब के पास प्रातः 10.00 बजे तथा ईश प्रेम बस्ती सागोद रोड कब्रिस्तान के पास दोपहर 3.00 बजे शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविरों में नेत्र विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य जरूरी स्टाफ के साथ शिविर में सेवाएं देंगे ज्ञात है कि मध्यप्रदेश की कुष्ठ कॉलोनियों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के संबंध में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट जो कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों की सेवा के लिए समर्पित एक गैर सरकारी संगठन है, मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा और पुनर्वास सहायता प्रदान करने के लिए गुलशन कुमार चौरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर व्यापक रूप से काम कर रहा है। फरवरी में मध्यप्रदेश के 12 जिलों जिसमें रतलाम सम्मिलित है, उन जिलों की कुष्ठ कॉलोनियों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

रतलाम

13/Feb/2025

आगामी 15 फरवरी को प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप जिला स्तरीय रोजगार मेला एवं स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा प्राचार्य डॉ.वाय. के. मिश्र ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द केरियर मार्गदर्शन योजना तथा शासन के विशेष भर्ती अभियान अन्तर्गत उपरोक्त आयोजन सम्पन्न होगा। महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।  करमचंदानी ने बताया कि उक्त अवसर पर विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री राधिकासिंह सिकरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। स्थानीय तथा रतलाम से बाहर की विभिन्न कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों को योग्यता एवं रूचि अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा।

प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. दिनेश बोरासी ने बताया कि मेले में प्रदेश स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव हेतु शासन द्वारा निर्धारित पांच बडी कम्पनियां डीएमसीएफसी ग्रुप, एल एंड टी फाइनेंस, आईपीएस ग्रुप, फ्लिपकार्ट भी शामिल होगी। साथ ही पटेल मोटर्स, प्रतिभा सिंटेक्स, जस्ट डायल, गणेश फुटवियर, शिवशक्ति अग्रिटेक, इप्का लैबोरेट्रीज, पटेल फ्रूट प्रोसेसिंग, जिओ इन्फोकॉम, सोलर आनंद प्रा. लि.इंदौर, पगारिया ग्लोबल मार्केटिंग, जी.आर. इंडस्ट्रीज, भारती एक्सा, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ, फिनो पेमेंट बैंक, चैतन्य इंडिया फिन. क्रेडिट, एचडीएफसी लाइफ, स्टार हेल्थ और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों एवं नियोक्ताओं द्वारा बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर, टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, रिलेशनशिप मेनेजर, इन्स्युरेंस, एच.आर. मेनेजर, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, केशियर, वाइनरी लैब तकनीशियन, सुपरवाइजर सहित अन्य पदों पर नियुक्ति प्रदान की जावेगी।

विद्यार्थी अपना सीवी, पासपोर्ट साइज फोटो एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें। मेले में विद्यार्थियों को कॅरियर निर्माण के लिए आवश्यक जानकारियां एवं शासन की स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं की जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के समस्त शासकीय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एवं अन्य महाविद्यालयों के वर्तमान एवं पूर्व में अध्ययनरत विद्यार्थी इस मेले में सम्मिलित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं।  

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …