Breaking News

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना, मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, 2 दुकानदारों पर चाय-कॉफी के डिस्पोजल का उपयोग करने पर हुआ जुर्माना,

रतलाम

11/May/2025,

मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 12 मई सेमवार को बुध पूर्णिमा पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गौश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है।
निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन गौश्त विक्रय करते पाया जाये तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।

रतलाम

11/May/2025,

नगरीय क्षेत्र रतलाम में चाय-कॉफी के डिस्पोजल व अमानक पॉलीथीन के उपयोग, निर्माण, भण्डारण व विक्रय पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के तहत चाय-कॉफी के डिस्पोजल का उपयोग करने व गंदगी करने पर 2 दुकानदारों पर जुर्माना किया। चाय-कॉफी के डिस्पोजल का उपयोग करने पर स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा नम्रता टी स्टॉल स्टेशन रोड व षिवम् रेस्टोरेंट दिलबहार चौराहा पर 250-250 रूपये का जुर्माना कर डिस्पोजल जब्त कर भविष्य में इसका उपयोग ना करने की समझाईश दी।
उक्त कार्यवाही स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह के निर्देशन में झोन प्रभारी किरण चौहान, आशीष चौहान, तरूण राठौड़ के अलावा वार्ड प्रभारी अफसार अब्बासी, सचिन कलोसिया आदि के द्वारा की गई।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …