Breaking News

तीन मंदिरों मे चोरी करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार-रात्रि चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय चोरो को देसी पिस्टल मय जिन्दा राउन्ड के चोरी की मोटर सायकल सहीत रिंगनोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम

30/May/2025

मध्यरात्री मे रतलाम शहर के पंचेश्वर हनुमान मंदिर थावरिया बाजार, शांतिनाथ मंदिर विक्रम नगर रतलाम, माताजी मंदिर रेल्वे कालोनी मे अज्ञात चोरो के द्वारा मंदिर का ताला तोडकर उक्त मंदिरों के दानपात्र से नगदी व मंदिर मे रखे चाँदी के पात्र चोरी किये गये थे एवं उक्त रात्रि को ही आरजु कॉटेज सैलाना यार्ड रतलाम से मो.सा. होण्डा सीबी साईन क्रमांक MP48MN2799 भी चोरी कर फरार हो गये। उक्त घटना के संबंध में थाना स्टेशन रोड पर अप.क्र. 454/2025 एवं अप. क्र. 455/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के अंतर्गत एवं थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्र.408/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था।

पुलिस अधीक्षकअमित कुमार के निर्देशन मे निरीक्षक अय्युब खान (थाना प्रभारी बिलपांक), निरीक्षक स्वराज डाबी (थाना प्रभारी स्टेशन रोड) के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए । पुलिस टीम द्वारा घटना दिनांक से ही रतलाम शहर मे लगे सीसीटीव्ही कैमरे को सुक्ष्मता से देखना शुरु किया सीसीटीव्ही कैमरे की मदद से ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में दो अज्ञात आरोपी द्वारा कारित करने व घटना के उपरांत सैलाना यार्ड से मोटरसाईकल चोरी करके अपने साथ सालाखेडी हाईवे पर इंदौर तरफ जाना दिखे ।

आरोपीगणों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्रेक किया गया जो द्वारिकापुरी इन्दौर में बनी मल्टियों तक पहुचे थे । पुलिस टीम के द्वारा आरोपीगणों की पतारसी हेतु करीब 250 कैमरों के फुटेज खंगाले गये, उक्त सीसीटीवी कैमरो के फुटैज, एवं आसूचना से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा दो बदमाशों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर रतलाम के तीनों मंदिरों में चोरी करना एवं एक मो.सा. चोरी करना स्वीकार किया । आरोपीयो से अन्य चोरीयो के बारे मे पुछताछ करते प्रारंभिक पुछताछ मे महाराष्ट्र जाकर मंदिर मे चोरी करना बताया है, आरोपीगणें से अन्य चोरीयों के संबंध में पूछताछ की जा रही है । घटना मे प्रयुक्त मो.सा. एवं चोरी की गई मो.सा. इन्दौर में छिपा कर रखना बताया है जिनको जप्त किया जावेगा ।

रतलाम

30/May/2025

जिले के सभी अधिकारियों को रात्रि चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। जिले के सभी प्रवेश मार्ग पर विशेष चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए है। चेकिंग के दौरान एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद आजाद के नेतृत्व में दिनांक 29.0.2025 को वाहन चैकिंग के दौरान माननखेडा टोल के पास जावरा तरफ मोटर सायकल क्र MP04 VC4836 से आ रहे दो व्यक्तियो को चैक किया चैक करते वाहन चालक की जिंस पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्टल व (5 जिन्दा राउण्ड मिले।

 

आरोपियो से पुछताछ से पता चला कि आरोपी हैदर पिता मज्जफर इकबाल उग्र 31 साल नि. धरमकुंज कालोनी सगोर कुट पीथमपुर जिला धार ब मोहन पिता कालूभील उपर2। साल नि. टाडा जिला हाल मु. 317 किशनगंज थाना किशनगंज जिला इन्दौर द्वारा भंवरुँआ जिला इन्दौर से उक्त मोटर सायकल चोरी क सांवलियाजी तरफ जा रहे थे।

 

आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड देखने पर पाया कि आरोपी हैदर पिता मुजफ्फर इकबाल पर प्रदेश के अलग अलग थानो पर कुल 26 अपराध पंजीबद्ध है जिसमे से 23 अपराध चोरी के है। आरोपियो से पिस्टल व राउ्ड के संबंध मे पू्छताछ की जा रही है।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …