Breaking News

हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया रतलाम मंडल पर 79वां स्‍वतंत्रता दिवस

रतलाम

16/Aug/2025

पश्‍चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 79वां स्‍वतंत्रता दिवस उत्‍साह, सम्‍मान, निष्‍ठा एवं हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। स्‍वतंत्रता दिवस हर भारतीयों के लिए एक विशेष एवम महत्वपूर्ण त्‍यौहार है। 79वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के प्रांगण मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्वनी कुमार द्वारा ध्‍वजारोहण किया गया। ध्‍वजारोहण के उपरांत वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्‍त रामराज मीणा की अगुआई में रेलवे सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा महाप्रबंधक पश्‍चिम रेलवे के स्‍वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन एवं रतलाम मंडल की उपलब्धियों को बताया गया। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा विभिन्‍न विभागों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले 41 कर्मचारियों को सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रतलाम मंडल की सांस्‍कृति टीम द्वारा देश‍भक्ति गीत की प्रस्‍तुती दी गई।

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पश्‍चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन,रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा के अतिरिक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार एवं समस्त शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी,बड़ी संख्यामें पर्यवेक्षक, कर्मचारी तथा वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ,वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन,एससीएसटी तथाओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा संचालित अरूणोदय बाल मंदिर में बच्‍चों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अध्‍यक्षा का स्‍वागत किया गया। सभी अतिथियों की उपस्थिति में डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा अरूणोदय बाल मंदिर परिसर में ध्‍वजारोहण किया गया तथा बच्‍चों के रंगारंग कार्यक्रम के बाद उन्‍हे उपहार बांटे गये।

पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अध्‍यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा रेलवे चिकित्‍सालय एवं मंडल कार्यालय में सफाई कर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्‍म‍ानित किया गया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय में आयोजित मुख्‍य कार्यक्रम के अतिरिक्‍त रतलाम मंडल के सभी स्‍टेशनों, कार्यालयों,कार्यशालाओं, मरम्‍मत इकाइयों, मंडल रेलवे चिकित्‍सालय सहित चिकित्‍सा यूनिटों में भी उत्‍साह के साथ ध्‍वजारोहणकिया गया।

Check Also

जनसुनवाई में 137 आवेदन पर हुई सुनवाई- 50 लाख से अधिक राजस्व वसूली वित्तीय वर्ष मे 206 प्रकरण दर्ज कर किया अर्थदंड वसूल-पार्ट टाइम अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित-अपर कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई-प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत-भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब-बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया-55 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश-ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों को ध्यान मे रखते हुये 06 जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। …