Breaking News

वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

रतलाम

21/Aug/2025

अपना घर आश्रम रतलाम पर जिला न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा जिला रतलाम के सहयोग से विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस 21 अगस्त के अवसर पर नीरज पवैया जिला न्यायाधीश /सचिव जिला रतलाम एवं अरुण सिंह ठाकुर व्यवहार न्यायाधीश जिला न्यायालय रतलाम, मंगल परमार व्यवहार न्यायाधीश रतलाम की उपस्थिति में डॉक्टर संध्या बेलसरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार अपना घर आश्रम रतलाम पर प्रदीप वर्मा आश्रम प्रभारी की उपस्थिति में डॉक्टर ऋतु अलावा मेडिकल ऑफिसर द्वारा कुल 56 प्रभुजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक उपचार एवं परामर्श सेवाएं दी गई।

स्वास्थ्य शिविर में कैलाश वैष्णव, गुलाफ्शा बी,चंदा कटारिया, ममता सोलंकी, संगीता यादव, बीना राठौर, शशिकांत दवे, विनोद गहलोत, रेखा सैन व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी प्रकार वृद्ध आश्रम विरियाखेड़ी पर सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती पूनम तिवारी , और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डॉ अभय ओहरी, लैला अंजुम, नंदिनी मोतियानी , मोहन मईडा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी प्रकार जिले के लक्कड़ पीठ स्थित वृद्ध आश्रम में डॉ प्रोदीप बिस्वास , सुशीला मईडा, सविता देतवाल , रेणु भूरिया और वंदना गुर्जर सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं सेवाएं प्रदान की गई।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …