Breaking News

पीएम मित्रा पार्क से क्षेत्र का होगा समग्र विकास 17 सितंबर को पीएम मित्रा पार्क के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में बैठक सम्पन्न

रतलाम

16/Sep/2025

पीएम मित्रा पार्क से क्षेत्र का होगा समग्र विकास 17 सितंबर को पीएम मित्रा पार्क के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में बैठक सम्पन्न

कल कलेक्टर सभाकक्ष में एमएसएमई मंत्री मध्य प्रदेश शासन चैतन्य काश्यप की अध्यक्षता में 17 सितंबर को पीएम मित्रा पार्क के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, एडीशनल एसपी राकेश खाखा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मित्रा पार्क का भूमि पूजन एवं नारी शक्ति से संबंधित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार संबंधित कई कार्यक्रमों का पीएम अपने जन्मदिन पर प्रारंभ करने जा रहे हैं। पीएम मित्रा पार्क का निर्माण प्रधानमंत्री जन-कल्याण के उद्देश्य को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। देशभर में सात पीएम मित्रा पार्क बनेंगे, जिनमें से सबसे पहले मध्यप्रदेश के पार्क का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। पार्क के प्रारंभ हो जाने पर इससे लगभग 6 लाख किसानों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि उन्होंने अपने 75 वा जन्मदिन अमृत महोत्सव मध्य प्रदेश में मनाने का निश्चय किया है। हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण है कि भैसोला का पीएम मित्र पार्क रतलाम अंचल में ही आता है। कार्यक्रम मे क्षेत्र के किसान ज्यादा से ज्यादा सहभागिता कर पाये इसके लिए हमारी व्यवस्था अच्छी हो आमजन को कोई समस्या न हो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार इन सभी कामों कि मॉनिटरिंग कर रहे है और यह आयोजन ऐतिहासिक आयोजन होगा पीएम मित्रा एक ऐसी योजना है जिससे पूरे क्षेत्र में परंपरागत कपास फसल उत्पादन को बढावा मिलेगा और फसल स्थानीय स्तर पर विक्रय हो सकेगी। जिससे किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। बैठक के पूर्व कलेक्टर राजेश बाथम ने मंत्री श्री काश्यप का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …