Breaking News

धामनोद में फूड पॉइजनिंग से उल्टी दस्त की शिकायत पर की गई कार्यवाही

रतलाम

27/Oct/2025

खाद्य सुरक्षा अधिकारी  ने बताया कि ग्राम धामनोद में दशरथ पाटीदार के घर गोद भराई कार्यक्रम में मेहमानों के लिए बनाए गए नाश्ता और भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग से उल्टी दस्त की शिकायत मिलने पर शिकायत की जांच के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग  और राजस्व विभाग की संयुक्त  टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवं  तहसीलदार श्री संदीप इवने द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई ।  मावा भट्टी का निरीक्षण करने पर  मावा भट्टी का खाद्य रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। भट्टी पर पाए गये   खराब मावे को नष्ट करवाया गया एवं आगामी आदेश तक के लिए पूरणदास बैरागी की मावा भट्टी को  सिलबंद कर दिया गया। कार्यक्रम मे बने खाद्य पदार्थों के लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

मदिरा दुकानों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध मदिरापान के विरुद्ध कार्यवाही दुकानों के आसपास तथा ढाबा, होटल अवैध गुमटियों में की गई सघन जांच-विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने ज्ञानोदय अभियान में लगभग 4 लाख की बेन्च बच्चों के लिए स्कूलों को दी जावरा व पिपलोदा के 12 स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत-पंच ‘ज’ अभियान अंतर्गत विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम की आमजन से अपील-अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़- बरबड़ मेले में नागरिकों ने दुसरे दिन भी चंटिया रास का लुफ्त उठाया चंटिया रास के समापन पर महापौर प्रहलाद पटेल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त …