रतलाम
30 हजार रुपए की रिश्वत नही मिली तो खेत का नहीं हुआ सीमांकन, दो साल से भटक रहा है फरियादी।
आपको बता दे की रतलाम के टप्पा तहसील नामली का मामला सामने आया है की
नामली टप्पा तहसील क्षेत्र का गांव नेगड़दा जहा फरियादी नानूराम पिता मांगीलाल जाति बागरी द्वारा शिकायत कर बताया की मेरे द्वारा खेत का सीमांकन करने के लिए आवेदन किया गया था जिस पर टप्पा तहसील से नप्ति का आदेश भी तहसीलदार द्वारा 2024 मे दिया गया था
जिसका सीमांकन करने के लिए गिरधवार व पटवारी मोके पर आए भी थे लेकिन पटवारी राजेश सोनी द्वारा 30 हजार रुपए मांगे गए। जिस पर मेरे द्वारा फोन पै के माध्यम से 4 हजार रुपए का पैमेंट भी किया गया था। जिसका रिकार्ड फोन पै पर अभी भी उपलब्ध है बाकी का पेमेंट नहीं देने पर पटवारी ने सीमांकन नही किया गया जब मेने कहा कि सिमांकन होने के बाद बाकी के पैसे दे दुगा तब पटवारी ने कहा कि पहले पुरे पैसे दो उसके बाद ही सिमांकन हो पाएगा बार बार पटवारी व उसके साथी बालाराम धाकड द्वारा मुझसे पैसे कि मांग कि जा रही है पैसे नही देने पर आज दिनांक तक पटवारी द्वारा मेरी ज़मींन का सिमांकन नही किया गया जिसकी पूर्व मे शिकायत फरियादी द्वारा लोकायुक्त व कलेक्टर को दी गई थी। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई ।
फरियादी नानूराम व बालाराम धाकड़ की रिकॉर्डिंग सुनिए
पटवारी राजेश सोनी व उनके साथी बालाराम से फोन पर बात की तो पटवारी व बालाराम नाकम व्यक्ति के द्वारा पैसे मांगे गए जिसकी रिकॉर्डिंग फरियादी के पास उपलब्ध है
ये भी सुनिए फरियादी और पटवारी राजेश सोनी
आज 28 जनवरी 2026 को फिर से रतलाम कलेक्टर कार्यालय मे आवक जावक मे शिकायत की गई । परेशान फरियादी ने जब मीडिया का सहारा लिया और पुरा मामला भारत 24×7 न्यूज़ के संपादक को बताया जब इस मामले मे फोन के माध्यम से पटवारी राजेश सोनी का पक्ष जानना चाहा तो फोन पर ही बातो को गोल मोल कर गुमराह करने का प्रयास किया इसी मामले को लेकर टप्पा तहसील नामली के तहसीलदार संदीप जी से फोन से संपर्क किया तो तहसीलदार द्वारा बताया गया है की यह मामला मेरे संज्ञान मे नही हैं अभी आपके द्वारा मामला मेरी संज्ञान मे आया है मे इसे दिखवाता हु फरियादी ने यह भी बताया है की पटवारी राजेश सोनी व उनके साथी बालाराम से फोन पर बात की तो पटवारी व बालाराम नाकम व्यक्ति के द्वारा पैसे मांगे गए जिसकी रिकॉर्डिंग फरियादी के पास उपलब्ध है अब देखना यह है की इस मामले मे लोकायुक्त उज्जैन व जिला प्रशासन द्वारा आगे क्या कार्यवाही होगी
क्या आरोप लगाया फरियादी नानूराम ने देखिए वीडियो पुरा।
Bharat24x7News Online: Latest News