Breaking News

आरोपी कालु कंजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार-कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-म.प्र. बना फार्मर रजिस्ट्री के शत प्रतिशत अनुपालन वाला पहला राज्य-प्रदेश में 900 करोड़ की लागत से बन रहे हैं धार्मिक और सांस्कृतिक लोक-संत महात्माओं को दिया सिंहस्थ-2028 का निमंत्रण-सिहंस्थ 2028 के निर्माणाधीन कार्यो में सुरक्षा संबंधी सभी उपाय किए जाएं-पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही जारी-जहरीली शराब प्रकरण में आरोपी की जमानत निरस्त-एमएसएमई क्रेडिट कैंप 7 फरवरी-

रतलाम 

दो वर्ष पुर्व पेट्रोल पम्प लूट की योजना बनाते समय ग्रामीणजनों के पहुचंने पर फायर करने वाले व पिछले वर्ष पुलिस टीम के उपर फायर करने वाले  गिरफ्तार करने मे आलोट पुलिस को मिली सफलता, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर दो पुर्व भोजाखेडी मगरे पर लूट डकेती की योजना बनाते समय ग्रामीणजनो के पहुचने पर उनके उपर फायर करने वाले व पिछले वर्ष ताजली रोड स्थित खेत पर पुलिस के उपर फायर करने वाले आरोपी कालु उर्फ शम्भु पिता हडमत कंजर उम्र 32 साल निवासी अरनिया थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड राजस्थान को पकडने मे सफलता मिली है। आरोपी कालु उर्फ शम्भु कंजर से पुछताछ पर उसके द्वारा घटना दिनांक 26.10.2025 को रात्री के समय अपने अन्य कंजर साथी बलवंत पिता विक्रम कंजर निवासी अरनिया के साथ ताजली रोड पर लखन दमामी निवासी बर्डिया राठौर के साथ बैठकर बातचीत करते समय व चोरी की वारदात करने से पुर्व पुलिस के आने पर उनके उपर देशी कट्टे से फायर करना स्वीकार किया गया जिस पर आरोपी लखन दमामी निवासी बर्डिया राठौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी–
1. कालु उर्फ शम्भु पिता हडमत कंजर उम्र 32 साल निवासी अरनिया थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड राजस्थान
2. लखन पिता रतनलाल हाडा जाति दमामी उम्र 30 साल निवासी बर्डिया राठौर, बरामद माल – घटना मे प्रयुक्त लोहे का एक देशी कट्टा किमती 10,000 रुपये

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी मुनेन्द्र गौतम, उनि मनोज पाटीदार, उनि प्रमोद राठौर, आर 490 दीपक, आर 1033 विश्वेन्द्र सिंह, आर 260 सुरेन्द्र सिंह, आर 955 रोनक पोरवाल का सराहनीय योगदान रहा है।

रतलाम 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में आज फरवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक सैलाना के बी एम ओ डॉ शैलेश द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । इस दौरान से 10 मरीज को जिनके पंजे में कमजोरीउंगलियों में कमजोरीआंख बंद करने में परेशानीशरीर पर दाग एवं शुनयापनशरीर पर हल्के चमकदार दाग में लालपनसूजन तंत्रिकाओं में मोटापादर्द अथवा झनझनाहट की समस्या उसका निराकरण एवं दवाइयां से रोगी द्वारा निशुल्क एम डी टी दवाइयो का प्रभाव एवं मल्टी बैसीलरी एवं पेसि बैसीलरी मरीज को प्रतिदिन किए जाने वाले व्यायाम के बारे मे श्रीमती प्रियंका द्वारा बताया गया। इस दौरान बी ई ई कैलाश यादवमुकेश खांगुडाकलम डावरलैब टेक्नीशियन विजय सोनी आदि उपस्थित थें। आभार नॉन मेडिकल अस्सिटेंट सुपरवाइजर सूरज सिंह डोडियार द्वारा माना गया ।

उज्‍जैन,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को सशक्त बनाने और कृषि व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। एआई आधारित डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से राज्य में ग्रामीण डेटा प्रणाली को एक नई दिशा प्रदान की गई है। उन्नत तकनीक, पारदर्शी डेटा प्रबंधन और केंद्र-राज्य समन्वय से यह पहल किसानों के हित में मजबूत डिजिटल आधार तैयार कर रही है। इससे किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से खेत पर उपस्थित होकर फसल की फोटो लेकर जानकारी सुरक्षित की जा रही है, जिससे फसल संबंधी डेटा पूरी तरह प्रमाणिक हो रहा है। जियो-फेंसिंग तकनीक से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सर्वे केवल वास्तविक खेत स्थल पर ही किया जाए। सर्वे डेटा का त्रिस्तरीय सत्यापन एआई/एमएल सिस्टम और पटवारी स्तर पर किया जा रहा है। अन्य विभागों द्वारा भी इस डेटा का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। डीसीएस डेटा के आधार पर उपार्जन पंजीयन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इंटरनेट उपलब्ध न होने की स्थिति में भी सर्वे की विश्वसनीयता बनी रहे। सर्वे के दौरान ली गई फोटो की प्रामाणिकता और सही लोकेशन की पुष्टि प्रणाली द्वारा की जाती है। सर्वे केवल निर्धारित समयावधि में ही संभव है और समय सीमा के बाहर या मोबाइल समय में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ होने पर सर्वे स्वतः रुक जाता है। एआई या एमएल एल्गोरिदम के माध्यम से डेटा का क्रॉस-वेरिफिकेशन कर मानवीय त्रुटियों की संभावना को न्यूनतम किया गया है। फसल क्षेत्र, उत्पादन अनुमान और योजनाओं के क्रियान्वयन में डेटा-ड्रिवन निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री को एकीकृत डिजिटल प्रणाली के रूप में विकसित किया गया है। इसमें किसानों की पहचान, भूमि विवरण और योजना संबंधी जानकारी का केंद्रीकृत पंजीकरण एवं सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में भूमि अभिलेखों का पूर्ण डिजिटल एकीकरण, स्थान आधारित रिकॉर्ड और बहु-स्तरीय डेटा जांच शामिल हैं। प्रत्येक किसान को 11 अंकीय विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या प्रदान की जा रही है, जिससे एक प्रमाणिक और सटीक किसान डेटाबेस (यूनिफाइड डिजिटल प्रोफाइल) तैयार हो रही है। फार्मर रजिस्ट्री के निर्धारित मानकों का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। एससीए योजना में भारत सरकार से वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए 713 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह डिजिटल व्यवस्था डुप्लीकेशन और फर्जी लाभार्थियों पर प्रभावी रोक लगाएगी और भविष्य की सभी डिजिटल कृषि योजनाओं की मजबूत नींव बनेगी। साथ ही, जन समर्थ पोर्टल के माध्यम से किसानों को आसान कृषि ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

उज्‍जैन,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी,विरासत भी’ के कालजयी मंत्र को ध्येय वाक्य मानकर मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण के साथ किया था, वह यात्रा अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक विराट जन-अभियान का रूप ले चुकी है। प्रदेश की पावन धरा पर लगभग 900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 20 ‘लोकों’ का निर्माण किया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी गौरवशाली परंपराओं का जीवंत साक्ष्य बनेंगे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव की इस अविरल यात्रा में वर्तमान में 580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 17 महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक पर तीव्र गति से कार्य संचालित है। सागर में ‘संत रविदास लोक’ 101 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। यह हमारी सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सीहोर जिले के सलकनपुर में ‘देवी लोक’ और ओरछा में ‘श्रीरामराजा लोक’ जैसे भव्य प्रकल्प अपनी पूर्णता के करीब हैं। सरकार की संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि मंदसौर में ‘भगवान पशुपतिनाथ लोक परिसर’ का कार्य पूर्ण कर उसे जनता को समर्पित किया जा चुका है। साथ ही भोपाल में ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’, जानापाव में ‘भगवान परशुराम लोक’ और महेश्वर में ‘देवी अहिल्या संग्रहालय’ जैसे प्रकल्पों ने पूर्ण होकर प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र को और अधिक समृद्ध किया है।  जन-आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने 315 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से भविष्य में 3 नए लोक और 2 अन्य लोक के द्वितीय चरण को भी मूर्त रूप दिया जायेगा। ‘श्री महाकाल लोक’ की भव्यता को प्रेरणा मानकर अब ओंकारेश्वर में ‘ममलेश्वर लोक’ का निर्माण, बैतूल में ताप्ती उद्गम स्थल में ‘ताप्ती लोक’ और मैहर में ‘माँ शारदा लोक’ का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। महेश्वर में 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ‘देवी अहिल्या लोक’ और अमरकंटक में ‘माँ नर्मदा लोक’ के द्वितीय चरण का निर्माण सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा का परिचायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निर्मित हो रहे धार्मिक और सांस्कृतिक ‘लोक’ केवल पत्थर और ईंटों के निर्माण मात्र नहीं हैं, अपितु ये मध्यप्रदेश के विकास के नए ‘ग्रोथ इंजन’ सिद्ध होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विज़न को आत्मसात करते हुए ये स्थल पर्यटन के वैश्विक केंद्रों के रूप में उभरेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अभूतपूर्व अवसर सृजित होंगे। हस्त शिल्पियों से लेकर सेवा क्षेत्र तक, इन लोकों का विकास हर वर्ग के लिए आर्थिक समृद्धि का नया द्वार खोलेगा। आस्था का यह महायज्ञ जहाँ एक ओर हमारी जड़ों को सींच रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश को आधुनिकता और आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

उज्‍जैन,

सिहंस्थ मेला कार्यालय के सभागृह में गुरूवार को सिहंस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे अधोसंरचना विकास के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में श्री सिंह ने सिहंस्थ कार्यो को करने वाली सभी एजेंसियों को कार्य के दौरान सुरक्षा के उपाय किए जाने और निर्माणाधीन कार्य की गति बढ़ाने और समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में अपर आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग रत्‍नाकर झा, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

बैठक में सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री सिंह ने विभागवार कार्यो की समीक्षा की। बैठक में सेतु विभाग द्वारा प्रचलित विभिन्न ब्रिज निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। बैठक में पीएचई की पाईप लाइन शिफ्टिंग का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री सिंह ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। सिंहस्‍थ मेला अधिकारी ने निर्माण कार्य करने वाली सभी एजेंसियों द्वारा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पूरे उपाय करने के निर्देश दिए।

सेतु विभाग के माध्यम से किए जा रहे फ्रीगंज आरओबी, वाकणकर ब्रिज, श्री मंगलनाथ मंदिर से कमेड, कर्कराज से भूखीमाता, केडी गेट से दुर्गादास की छत्री, छोटा पुल, पीपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग, श्री कालभैरव से सिद्धवट, श्री कालभैरव से गढ़कालिका, लालपुर के ब्रिज निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एमपीआरडीसी द्वारा सिहंस्थ बायपास, इंगोरिया से देपालपुर और उज्जैन से मक्सी मार्ग की प्रगति की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी कार्यों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि छत्रीचौक पर पीएचसी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सिंहस्थ के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने करें। निर्माण के दौरान कोई इश्यू हो तो संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर कार्य जारी रखे। बैठक में देवास जिला पंचायत सीईओ ज्‍योति शर्मा, उज्‍जैन जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट और अन्‍य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

रतलाम

पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही जारी,चौकी ढोढर थाना रिंगनोद पुलिस द्वार एम.डी. ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार, 160 ग्राम एम डी जप्त,जिले मे मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया था जो थाना रिंगनोद के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि रघुवीर जोशी द्वारा मुखबीर सुचना पर दिनांक 04.02.2026 को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी इमरान खान पिता गबु खान जाति मेवाती उम्र 39 साल निवासी गाजीपुरा थाना धामनोद को महु नीमच फोरलेन रोड MPEB ग्रीड के सामने ढोढर पर घेराबन्दी कर पकडा तथा आरोपी की तलाशी,पहचान,तौल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी इमरान से 60 ग्राम एम.डी ड्रग्स जप्त की गई बाद आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया गया । आरोपी इमरान पुर्व में भी थाना रिंगनोद के अपराध क्रमांक 481/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चला रहा था जो आरोपी इमरान से एम.डी. ड्रग्स के संबंध में पूछताछ करते आरोपी इमरान द्वारा जप्तशुदा एम.डी. ड्रग्स सलमान खान निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मन्दसौर से लाना बताया एवं यह भी बताया गया कि सलमान अपने पास एम.डी. ड्रग्स रखता है। जो थाना रिंगनोद से तत्काल टीम गठित कर दिनांक 04.02.2026 को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी इमरान की निशादेही पर ढोढर रोड़ मोयाखेड़ा के यहां से आरोपी सलमान खान पिता मोहम्मद शफी खान जाति मेवाती उम्र 32 साल निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मन्दसौर को घेराबन्दी कर पकडा तथा आरोपी सलमान की तलाशी, पहचान, तौल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी सलमान से 100 ग्राम एम.डी ड्रग्स जप्त की गई । बाद दोनो आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया जो वर्तमान में आरोपी पी.आर. पर है। आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ जारी है।

सराहनीय भुमिका– निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद , उनि रघुवीर जोशी, प्र.आर.914 राहुल उपाध्याय, आर. 923 जितेन्द्र व्यास , आर. 279 मुकेश गेहलोत , आर. 974 शोभाराम शर्मा, आर. 291 कृष्णपालसिंह, आर.111 नरेन्द्रसिंह जगावत।

रतलाम

आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अंतर्गत जहरीली शराब अपराध में आरोपी की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर मुखबिर सूचना के आधार पर उखेडिया–केरवासा कच्चा रास्ता (खदान के पास) से आरोपी नवीन पिता जगदीश कंजर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम उखेडिया के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की 10 लीटर की केन में यूरिया से बनी हाथ भट्टी की तेज गंध वाली कच्ची शराब जप्त की गई। जप्त शराब को आर्टिकल A एवं सैंपल A1 के रूप में सील किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 514/24.09.25 धारा 49(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जमानत निरस्ती की कार्रवाई – एफएसएल रिपोर्ट एवं न्यायालयीन कार्यवाही विवेचना के दौरान जप्तशुदा शराब का सैंपल क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), रतलाम भेजा गया। एफएसएल रिपोर्ट में सैंपल A1 को मानवीय सेवन हेतु अनुपयुक्त (हानिकारक/जहरीला) पाया गया। एफएसएल रिपोर्ट में शराब के मानवीय सेवन हेतु अनुपयुक्त पाए जाने के उपरांत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा विक्रम सिंह चौहान के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी नवीन कंजर की जमानत निरस्त की गई। इस पर सरसी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी– नवीन पिता जगदीश कंजर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम उखेडिया,

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा, उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार चौकी प्रभारी सरसी, सउनि राजू डामोर, प्र आर दिलीप शर्मा, आर विकास पालीवाल, आर योगेश राठौर, आर रवि पाटीदार, आर हरदीप जाट, सै. कमल सोनार्थी की अहम भूमिका रही।

रतलाम

कृषि उपज मंडी, अरनिया पीठा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 7 फरवरी को एमएसएमई क्रेडिट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप की अध्यक्षता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल अंचल के अंचल प्रमुख धीरज गोयल करेंगे। कैंप में क्षेत्र के एमएसएमई उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उद्यमियों को भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न व्यापार एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न सेंट्रल बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक, एसडीएम जावरा, मंडी सीईओ आर. वासुनिया, रतलाम क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार तथा लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मोहन लाल मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह कैंप क्षेत्र के उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Check Also

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

🔊 Listen to this रतलाम गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप …