रतलाम
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कृषि उपज मंडी, अरनिया पीठा शाखा में शनिवार को एमएसएमई क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल अंचल से अंचल प्रमुख धीरज गोयल रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रतलाम क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रतलाम एलडीएम मोहन लाल मीणा तथा मंडी सचिव श्री आर. वासुनिया उपस्थित थे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 200 व्यापारियों ने भाग लेकर बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कैंप में अरनिया पीठा शाखा के अनुराग धुर्वे, रिंगनोद शाखा के सुशील रायकर, कालूखेड़ा शाखा के वैभव व्यास, जावरा शाखा के विकास गौर तथा बड़ावदा शाखा के शंकर चौहान ने संयुक्त रूप से ग्राहकों को लगभग ₹15 करोड़ के एमएसएमई ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम के आयोजक अरनिया पीठा शाखा के शाखा प्रबंधक अनुराग धुर्वे रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय कार्यालय के मार्केटिंग प्रमुख त्रिलोक सांंकला ने किया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे क्रेडिट कैंप लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

रतलाम
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी जा रही है। 09 फरवरी को विकासखंड आलोट के मिनावदा, कालूखेड़ी, डेलवासा, खारवाकला विकासखंड बाजना के तम्बोलिया, गुजरपड़ा, कोटड़ा विकासखंड सैलाना के बावड़ी, तालाबबोर्डिं विकासखंड रतलाम के कनेरी, मोरवानी, तितरी विकासखंड जावरा के डुमाहेड़ा, गुर्जर बर्डिया, निम्बोदिया में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उज्जैन,
केंद्रीय जेल के अधीक्षक ने जानकारी दी कि जेल में निरुद्ध बंदी झांगा उर्फ झांगू पिता बाबू, उम्र-37 वर्ष, निवासी बलडी़पाड़ा बदनावर को 08 फरवरी अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर जेल चिकित्सक, केन्द्रीय जेल के परामर्श अनुसार बंदी को जेल वार्ड एवं जेल वाहन से सुबह 10:27 बजे जिला चिकित्सालय भेजा गया था। प्रहरी अमित शर्मा द्वारा दूरभाष पर गेट कीपर भोजराज रावत को बताया गया कि 08 फरवरी को बंदी झांगा उर्फ झांगू पिता बाबू की मृत्यु जिला चिकित्सालय में हो गई है। बंदी की मृत्यु की सूचना जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जेल मुख्यालय, भोपाल, मानव अधिकार आयोग भोपाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग दिल्ली एवं मृतक के परिजनों को दी गई। मृत्यु के संबंध में भैरवगढ़ थाने में मर्ग कायम कराया गया एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश उज्जैन से बंदी की मृत्यु के संबंध में न्यायिक जांच कराने के लिए निवेदन किया गया है। कानूनी जांच एवं शव विच्छेदन के पश्चात शव बंदी के परिजनों को सौंपा जाएगा।

रतलाम
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में, पुराने पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में शहर के मैरिज गार्डन/मैरिज हॉल एवं DJ–बैंड संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया एवं एस डी एम आर्ची हरित द्वारा मैरिज गार्डन एवं डीजे संचालकों को आवश्यक समझाइश दी गई,
बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश—
1. माननीय उच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि तीव्रता सीमा से अधिक आवाज में DJ/साउंड सिस्टम का संचालन नहीं करे, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 2. रात्रि में निर्धारित समय (रात्रि 10 बजे के बाद) के उपरांत DJ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

3. DJ संचालन के दौरान डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। 4. सार्वजनिक/सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अनर्गल, आपत्तिजनक एवं अश्लील गीतों का प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा। 5. मैरिज गार्डन/मैरिज हॉल के प्रवेश द्वार एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य है, तथा DJ सिस्टम के पास भी कैमरा लगाया जाना चाहिए। 6. आयोजनों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में संचालकों का सहयोग अपेक्षित है। 7. किसी भी प्रकार की लापरवाही, उल्लंघन या नियम विरुद्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीएम आर्ची हरित, थाना प्रभारी स्टेशन रोड जितेंद्र सिंह जादौन, उप निरीक्षक देवीलाल पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रतलाम
श्री सर्व ब्राह्मण सभा रतलाम की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक श्री गणेश मांगलिक भवन, श्री सज्जन छात्रावास बोर्डिंग में अध्यक्ष पंडित राजेश दवे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा आगामी माह में आयोजित होने वाले फाग उत्सव, भगवान परशुराम जयंती एवं समाज के मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए इन आयोजनों को धूमधाम एवं भव्यता से मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, मातृशक्ति एवं युवा शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने आपसी मतभेद भुलाकर समाज की एकता एवं संगठन को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया तथा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अनिल पुरोहित, मुन्नालाल शर्मा, श्याम उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा, महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, डॉ. गीता दुबे, महिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा दुबे, अचल शुक्ला, सत्यनारायण पालीवाल, धर्मेंद्र व्यास, ओ.पी. पालीवाल, जी.के. शर्मा एवं राजेश जी चाष्टा सहित अनेक गणमान्यजनों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सचिव नरेंद्र त्रिवेदी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने व्यक्त किया। पंडित नवदीप शर्मा एवं महिला उपाध्यक्ष सीमा सिरोलिया कार्यक्रम के संयोजक रहे। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यकारिणी (विस्तारित) इस प्रकार है :
पुरानी कार्यकारिणी यथावत रखते हुए विस्तार में शामिल नाम—पं. सुरेश दवे – उपाध्यक्ष, पं. शरद चतुर्वेदी – उपाध्यक्ष,पं. प्रभाकांत उपाध्याय – उपाध्यक्ष,पं. तरुण जोशी – उपाध्यक्ष,पं. राजकुमार शुक्ला – उपाध्यक्ष,राकेश शर्मा – मीडिया प्रभारी पं. कुलदीप त्रिवेदी – सह सचिव,पं. महेश राजावत – सह प्रचार मंत्री,डॉ. रविंद्र उपाध्याय – संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ,ओम प्रकाश दाधीच – संयोजक, धार्मिक यात्रा प्रकोष्ठ,राजेंद्र शर्मा – सहसंयोजक, धार्मिक प्रकोष्ठ,जयवंत गुप्ते – संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ
महिला कार्यकारिणी :
रजनी व्यास — सचिव, प्रथमा कौशिक सहसचिव, आरती त्रिवेदी — संगठन सचिव, कल्पना पुरोहित — संगठन सचिव, युवा महिला सचिव — सपना अरविंद दुबे, युवा महिला सह सचिव — अर्चना शर्मा, युवा महिला संगठन सह सचिव — रीना पंडित, सोशल मीडिया प्रभारी — रीटा जोशी (महिला प्रकोष्ठ), महिला धार्मिक प्रकोष्ठ संयोजक — नूतन भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य : मंजू जोशी,चंदा त्रिवेदी, गुंजा व्यास,रानू तिवारी,सुनंदा मालोदिया,समाजहित में लिए गए निर्णयों एवं एकता के संकल्प के साथ बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
उपस्थिति :
सुशील तिवारी, ऋषि कुमार शर्मा, नयन व्यास, राजेश तिवारी, दुर्गेश सुरोलिया, दिलीप शर्मा, के.एल. भट्ट, जगदीश उपाध्याय, डॉ विश्वास उपाध्याय,विवेक शर्मा, नवीन व्यास, गौरव शुक्ला, रक्षा मिश्रा, सीमा सिरोलिया, मंगला शर्मा सहित समाजजन उपस्थित

Bharat24x7News Online: Latest News