Breaking News

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

रतलाम

समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना बहुत उल्लेखनीय होता है यह उल्लेखनीय दायित्व बनेसिंह डोडिया ने निभाया है, जिनके कार्य की संस्थान प्रशंसा करता है। उक्त विचार केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत पीएम केंद्रीय विद्यालय रतलाम के प्राचार्य आर डी चंदेल, श्रीमती मालवीय, पी एन जोशी, रवि खरेटिया, अनिक त्रिपाठी एवं स्टाफ सदस्यो ने बनेसिंह डोडिया की सेवा निवृत्ति पर संस्था में व्यक्त किए गए। साथी वक्ताओं ने कहा कि डोडिया ने समर्पण, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्ति ग्रहण की।
श्री डोडिया ने अपने दीर्घ सेवाकाल में कर्तव्यपरायणता, समयपालन तथा संस्थान के प्रति पूर्ण निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सदैव विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में ईमानदारी, सादगी एवं समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने संगठन के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के लिए एक सकारात्मक वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों सहित परिवार के सदस्य कालू सिंह डोडिया, सुरेन्द्र सिंह डोडिया, जय नारायण, किशोर सिंह, दिलीप सिंह, नरेन्द्र सिंह डोडिया एवं स्नेहीजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पी एन जोशी द्वारा किया गया।

रतलाम

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिशा सिंह के निर्देशानुसार वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन रतलाम द्वारा खाड़ी देशों में रह रहें जिले के निवासियों की सहायता हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो प्रातः 07:00 से सायं 07:00 बजे तक संचालित होगा। इसके अंतर्गत जिले के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययननौकरीव्यवसायपर्यटन इत्यादि हेतु पहुंचे होवे अथवा उनके परिजन यदि किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते है तो वे इस कन्ट्रोल रूम में सम्पर्क कर सकते हैं।  कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचना के आधार पर शासन एवं अन्य एजेन्सियों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07412-270416 है। ई-मेल आईडी dmratlam@nic.in  पर भी संपर्क कर सकते है।

उज्‍जैन,

कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी रौशन कुमार सिंह ने चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के आफताब ऊर्फ मोहम्‍मद सलीम खान, माधवनगर थाना क्षेत्र के नवीन पाटीदार पिता गोपाल पाटीदार, नागदा थाना क्षेत्र के शाहरुख ऊर्फ कांचा पिता शाबिर मंसूरी, बिडलाग्राम नागदा थाना क्षेत्र के  प्रशांत चित्रे पिता मनोज चित्रे, माकडौन थाना क्षेत्र के चैनसिंह पिता शंकरसिंह राजपूत, चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के निर्मल सेन पिता स्‍व. राधेश्‍याम सेन को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आदेश के तहत सभी 06 व्‍यक्तियों को मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उज्‍जैन जिला एवं उज्‍जैन जिले की सीमावर्ती जिले देवास,इंदौर,रतलाम,शाजापुर,मंदसौर,धार एवं आगर मालवा की राजस्‍व सीमाओं से छह-छह माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है। यदि उक्‍त अनावेदकों के विरूद्ध कोई प्रकरण उज्जैन जिले में स्थित न्यायालय में चल रहा हो तो वे नियत पेशी पर उपस्थित हो सकेंगे, परन्तु इसके पूर्व अनावेदक को संबंधित थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी। न्यायालय में पेशी होने के तुरन्त पश्चात कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी न्‍यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …